सुबह आँखों के आसपास सूजन और किडनी खराब होने के संकेत | Jeena Sikho HiiMS
Information By Pradeep Maity
Medically Reviewed by Dr. Divyadeep
Google Add as a preferred
source on Google
Published on November 14, 2026

सुबह उठकर आप आईने के सामने खड़े होते हैं और पलकों पर हल्का-सा फूलापन नज़र आता है। आप सोचते हैं कि शायद नींद पूरी नहीं हुई, और फिर मुँह धोते हैं, और कुछ ही देर में में चेहरा फिर सामान्य दिखने लगता है। और बात वहीं खत्म हो जाती है।

लेकिन अगर यही सूजन हफ़्तों तक हर सुबह लौट आए, तब क्या? कहीं आपके साथ भी ऐसा तो नहीं हो रहा? कहीं आप भी रोज़ इसे “बस नींद की कमी” कहकर टाल तो नहीं रहे? हर सूजन किडनी की बीमारी नहीं होती, पर जो सूजन रोज़ लौट आती है, उसकी वजह जानना आपके लिए ज़्यादा ज़रूरी हो सकता है। 

इस ब्लॉग में हम जानेंगे कि सुबह उठते ही आँखों के आसपास सूजन कब सामान्य है, कब यह किडनी खराब होने के संकेतों में से एक हो सकती है, और ऐसे में आपका अगला कदम क्या होना चाहिए।

आँखों के आसपास सूजन बार-बार दिखाई दे रही है या इसके साथ दूसरे बदलाव भी महसूस हो रहे हैं? 

Book Your Consultation now

Table of Contents

सुबह उठते ही आँखों के आसपास सूजन क्यों दिखाई देती है?

आप सोच रहे होंगे कि आख़िर यह सूजन सुबह-सुबह ही क्यों दिखती है, दोपहर या शाम को क्यों नहीं? इसका जवाब आपकी रात की नींद में छिपा है। रातभर हम लेटे रहते हैं, इसलिए शरीर का तरल पदार्थ किसी एक जगह दबाव में नहीं रहता और चेहरे तक फैल जाता है।

और वहीं आँखों के आसपास की त्वचा बहुत पतली और ढीली होती है, इसलिए वहाँ थोड़ा-सा तरल जमने पर भी सूजन साफ़ दिखने लगती है। दिन चढ़ने के साथ आप उठते-बैठते और चलते हैं, तो गुरुत्वाकर्षण की वजह से यह तरल नीचे की ओर चला जाता है और कुछ घंटों में सूजन उतर जाती है।

क्या इसे Periorbital Edema कहते हैं?

हाँ, मेडिकल भाषा में आँखों के चारों ओर तरल जमने से आई सूजन को पेरिऑर्बिटल एडिमा (Periorbital Edema) कहा जाता है। नींद या नमक से आई पफीनेस अक्सर कभी-कभार दिखती है और जल्दी उतर जाती है। वहीं बीमारी से जुड़ी सूजन बार-बार लौटती है और अकेली नहीं आती, उसके साथ कोई दूसरा बदलाव भी दिखता है।

भारत में किडनी की बीमारी: आँकड़े क्या कहते हैं?

भारत में किडनी की बीमारी के आँकड़े और CKD की जानकारी | Jeena Sikho HiiMS

आप अकेले नहीं हैं जो अपनी किडनी को लेकर चिंतित हैं। ICMR-INDIAB अध्ययन (Indian Journal of Medical Research, 2025) में 25,408 वयस्कों को शामिल किया गया और देश में कमज़ोर किडनी फ़ंक्शन की दर लगभग 3.2% पाई गई। जिन लोगों को डायबिटीज़ और हाई बीपी दोनों थे, उनमें यह जोखिम लगभग छह गुना ज्यादा देखा गया।

The Week में छपी Lancet अध्ययन की रिपोर्ट के अनुसार भारत में CKD के मामलों की संख्या दुनिया में दूसरे स्थान पर है, और 2023 में लगभग 13.8 करोड़ भारतीय इससे प्रभावित बताए गए।

आँकड़े अलग-अलग क्यों दिखते हैं?

कभी 3.2%, कभी 13.24%, कभी इससे भी ज़्यादा। इससे आपका उलझना स्वाभाविक है। वजह यह है कि अध्ययन अलग-अलग परिभाषाएँ अपनाते हैं। ICMR-INDIAB ने सिर्फ़ eGFR 60 से कम वाले मामले गिने, जबकि भारत के एक meta-analysis ने CKD के सभी चरणों को जोड़कर लगभग 13.24% का अनुमान दिया।

क्या आप जानते हैं? भारतीय CKD रजिस्ट्री के अनुसार देश में CKD का सबसे बड़ा कारण डायबिटिक किडनी डिज़ीज़ है, जो लगभग 31.1% मामलों के लिए ज़िम्मेदार है। (स्रोत: South First)

आँखों के आसपास सूजन और किडनी की बीमारी का आपस में क्या संबंध है?

अब सवाल यह है कि आपकी किडनी का इस सूजन से क्या लेना-देना है। किडनी का एक बड़ा काम शरीर में पानी और नमक का संतुलन बनाए रखना है। जब उसकी कार्यक्षमता घटती है, तो अतिरिक्त पानी पूरी तरह बाहर नहीं निकल पाता और ऊतकों (tissues) में जमने लगता है। सबसे पतली त्वचा वाली जगह, यानी आँखों के आसपास, यह असर सबसे पहले दिख सकता है।

पेशाब के रास्ते प्रोटीन निकलने से भी आ सकती है सूजन

हमारे खून में एल्ब्यूमिन (Albumin) नाम का प्रोटीन होता है, जो एक स्पंज की तरह अतिरिक्त पानी को खून की नलिकाओं के अंदर खींचकर रखता है। नेफ्रोटिक सिंड्रोम (Nephrotic Syndrome) जैसी स्थितियों में किडनी के filters ढीले पड़ जाते हैं और यह प्रोटीन पेशाब के साथ बाहर जाने लगता है। NIDDK के अनुसार इस स्थिति में खून में प्रोटीन घटता है और शरीर में सूजन आती है। 

सुबह ही सूजन ज़्यादा क्यों दिखती है?

किडनी खराब होने पर चेहरे पर सूजन इसी वजह से आती है क्योंकि खून में प्रोटीन कम होने पर पानी ऊतकों (tissues) में रिसने लगता है। रात को लेटे रहने से यह चेहरे और पलकों पर टिक जाता है, और सुबह आईने में वही दिखाई देता है।

क्या सुबह आँखों की सूजन किडनी खराब होने के शुरुआती संकेतों में शामिल है?

सुबह आँखों की सूजन और किडनी खराब होने के शुरुआती संकेत | Jeena Sikho HiiMS

अगर आप भी सोच रहे हैं कि कहीं यह किडनी खराब होने के संकेत तो नहीं, तो जवाब है: हो सकता है, पर तभी जब कुछ और बातें भी आपके साथ दिख रही हों। ख़ुद से पूछिए:

  • क्या सूजन हर सुबह बार-बार लौट रही है?
  • क्या चेहरे के बाकी हिस्से भी फूले-फूले दिखते हैं?
  • क्या पैरों या टखनों में भी सूजन है?
  • क्या पेशाब में लगातार झाग दिखता है?
  • क्या आपको पहले से डायबिटीज़ या हाई बीपी है?

क्या सिर्फ़ आँखों की सूजन देखकर किडनी की बीमारी का पता चल जाता है?

नहीं, इस अकेले लक्षण से बीमारी की पुष्टि नहीं होती। किडनी की बीमारी के शुरुआती लक्षण कई लोगों में तो दिखते ही नहीं, और जिनमें दिखते हैं, उनमें भी अक्सर इतने हल्के और सामान्य होते हैं कि वे टल जाते हैं। इसलिए सही स्थिति जानने के लिए Blood और Urine Tests की ज़रूरत पड़ती है।

किडनी की बीमारी के अलावा सुबह आँखों में सूजन आने की 7 दूसरी वजहें

तो क्या हर सूजन किडनी की ही वजह से होती है? तो इसका जवाब है, नहीं। अपनी सूजन के बाकी संभावित कारण भी पहचानिए:

किडनी की बीमारी के अलावा सुबह आँखों में सूजन आने की 7 दूसरी वजहें

1. रात में ज़्यादा नमक वाला खाना खाना

2. नींद पूरी न होना या सोने का समय बिगड़ना

3. धूल, पराग (pollen) या किसी चीज़ से एलर्जी

4. उम्र के साथ आँखों के आसपास के ऊतकों (tissues) में बदलाव

5. थायरॉइड से जुड़ी समस्या

6. आँखों या आसपास की त्वचा में संक्रमण

7. साइनस या दूसरी स्वास्थ्य समस्याएँ

इन सबकी अपनी पहचान होती है। एलर्जी में आमतौर पर खुजली और पानी आता है, साइनस में चेहरे पर भारीपन रहता है, और थायरॉइड में वज़न और ऊर्जा में बदलाव दिखते हैं। अगर आपकी सूजन इनमें से किसी से मेल खाती है, तो घबराने की ज़रूरत नहीं है। पर अगर सूजन फिर भी लौटती रहे, तो उसे जाँच के लिए डॉक्टर को ज़रूर दिखाइए।

अगर आँखों की सूजन के साथ-साथ शरीर में ये अन्य बदलाव भी दिखने लगें, तब क्या?

अब ज़रा अपने शरीर पर नज़र डालिए। जब किडनी की समस्या से आँखों में सूजन आती है, तो वह अक्सर अकेली नहीं आती। अगर नीचे लिखे बदलाव भी आपको महसूस हो रहे हैं, तो किडनी की जाँच कराने का सही समय आ चुका है: 

  • पैरों और टखनों में सूजन
  • पेशाब में बार-बार झाग दिखाई देना
  • पेशाब की मात्रा या आदतों में बदलाव
  • कुछ दिनों में अचानक वज़न बढ़ना
  • बिना वजह थकान और कमज़ोरी
  • भूख कम लगना या जी मिचलाना
  • साँस फूलना या लेटने पर साँस लेने में परेशानी

ये लक्षण दूसरी बीमारियों में भी हो सकते हैं, इसलिए सिर्फ़ इन्हें देखकर किसी नतीजे पर न पहुँचिए। पर अगर आप इनमें से दो-तीन बदलाव अपने अंदर देख रहे हैं, तो इसे अपने शरीर का इशारा मानकर जाँच करवा लीजिए। 

एक छोटा सा Self-Check: खुद से ये 7 सवाल पूछें

थोड़ा रुककर इन सवालों के जवाब अपने आप से दीजिए:

1. क्या सुबह उठते ही आँखों के आसपास सूजन दिखाई देती है?

2. क्या यह सूजन कई दिनों से बार-बार आ रही है?

3. क्या कुछ घंटों बाद भी सूजन बनी रहती है?

4. क्या पैरों या टखनों में भी सूजन महसूस होती है?

5. क्या पेशाब में झाग या उसके सामान्य पैटर्न में बदलाव आया है?

6. क्या आपको डायबिटीज़ या हाई बीपी है?

7. क्या हाल की जाँच में Creatinine, eGFR या Urine Albumin में बदलाव आया है?

इन जवाबों से यह तय नहीं होता कि आपको किडनी की बीमारी है या नहीं। पर अगर आपने कई सवालों पर “हाँ” कहा है, तो इन्हें लिखकर रख लीजिए और डॉक्टर से मिलते समय साथ ले जाइए। इससे डॉक्टर आपकी परेशानी जल्दी और ठीक से समझ पाएँगे।

Boo your Appointment

किडनी की समस्या का पता लगाने के लिए कौन-सी जाँच ज़रूरी होती है?

अगर आपको अपनी सूजन इन संकेतों से मिलती-जुलती लगती है, तो डॉक्टर आपसे कुछ जाँचें करवाने को कहेंगे, जो बताती हैं कि आपकी किडनी कैसे काम कर रही है:

  • Serum Creatinine: यह जाँच खून में इस अपशिष्ट की मात्रा बताती है, जो किडनी की छानने की क्षमता से जुड़ी है।
  • eGFR: अनुमान देता है कि किडनी खून को कितनी अच्छी तरह छान रही है।
  • Urine ACR: पेशाब में एल्ब्यूमिन यानी प्रोटीन की मात्रा बताती है, जो शुरुआती संकेत हो सकता है।
  • Urine Routine: पेशाब में प्रोटीन, खून और दूसरी असामान्य चीज़ों की जाँच करता है।
  • Blood Pressure और Blood Sugar: अगर आपका बीपी या शुगर बढ़ा रहता है, तो आपकी किडनी पर इसका असर पड़ सकता है। इसलिए ये जाँचें साथ में की जाती हैं।
  • Kidney Ultrasound: किडनी का आकार, बनावट, पथरी या रुकावट दिखाता है।

एक ही असामान्य रिपोर्ट से हमेशा CKD की पुष्टि नहीं होती। डॉक्टर आपकी पुरानी रिपोर्ट और समय के साथ आए बदलाव को भी ध्यान में रखते है।

अपनी किडनी रिपोर्ट्स को समझने के लिए अनुभवी Jeena Sikho HiiMS के किडनी विशेषज्ञ डॉक्टर से अपॉइंटमेंट बुक करें।

अगर आँखों की सूजन किडनी की बीमारी से जुड़ी हो, तो आगे क्या करना चाहिए?

अगर आपकी जाँच में कुछ असामान्य आता है, तो घबराइए मत, पर टालिए भी मत। सबसे पहले सूजन की असली वजह समझने की कोशिश कीजिए और अपनी Blood और Urine Reports की जाँच करवाइए।

डायबिटीज़ और हाई बीपी को हल्के में न लें, क्योंकि ये दोनों किडनी के सबसे बड़े जोखिम कारक हैं। बिना डॉक्टर की सलाह के दवाइयाँ या Painkillers न लें, और अपनी मर्ज़ी से पानी या प्रोटीन की मात्रा न बढ़ाएँ। ज़रूरत लगे तो किडनी विशेषज्ञ डॉक्टर से बात कीजिए, और पुरानी रिपोर्ट्स साथ रखिए ताकि डॉक्टर समय के साथ आए बदलाव देख सकें।

किडनी की बीमारी का इलाज कैसे किया जाता है? एलोपैथी की क्या सीमाएँ हैं?

आधुनिक चिकित्सा में शुरुआती CKD के इलाज का लक्ष्य कारण पहचानना, ब्लड प्रेशर और ब्लड शुगर को संभालना, बची हुई कार्यक्षमता बनाए रखना और नियमित निगरानी करना होता है। जाँच और आपातकालीन देखभाल में इसकी भूमिका वाकई अहम है।

लेकिन दवाइयों के अपने side effects भी हैं

बीपी, डायबिटीज़ और सूजन की दवाइयाँ किडनी के मरीज़ के लिए अक्सर ज़रूरी होती हैं, पर हर दवा के अपने असर भी होते हैं। ACE inhibitors लेने वाले लगभग हर दसवें मरीज़ को सूखी खाँसी की शिकायत हो सकती है, और ACE inhibitors और ARBs दोनों से खून में पोटैशियम बढ़ सकता है।

पेशाब बढ़ाने वाली दवाओं से शरीर में पानी और नमक का संतुलन बिगड़ सकता है। नेफ्रोटिक सिंड्रोम में दिए जाने वाले स्टेरॉइड लंबे समय तक लेने पर वज़न, ब्लड प्रेशर और हड्डियों पर असर डाल सकते हैं। और कुछ पेनकिलर (NSAIDs) तो ख़ुद किडनी को नुकसान पहुँचा सकते हैं, ख़ासकर तब, जब साथ में बीपी की दवा या पेशाब बढ़ाने वाली दवा चल रही हो।

हर दवा हर मरीज़ पर एक जैसा काम नहीं करती, इसलिए मात्रा और निगरानी बहुत मायने रखती है। और यहीं से कई लोगों के मन में सवाल उठता है कि क्या side effect वाली दवाइयों पर निर्भर होने से पहले शरीर को प्राकृतिक तरीकों से सँभालने का मौका दिया जा सकता है।

Dialysis या Transplant की नौबत से पहले क्या करें?

किडनी की कार्यक्षमता बहुत कम होने पर Dialysis या Transplant ज़रूरी हो सकता है, और यह फ़ैसला डॉक्टर आपकी पूरी स्थिति देखकर लेते हैं। लेकिन शुरुआती या मध्यम चरण में सीधे उसी दिशा में बढ़ जाना हमेशा सबसे समझदारी भरा क़दम नहीं होता।

पहले किसी अनुभवी आयुर्वेदिक या नेचुरोपैथिक चिकित्सक से मिलिए और पूछिए कि आपकी स्थिति में खानपान, दिनचर्या और प्राकृतिक चिकित्सा से क्या संभव है।

किडनी की देखभाल में Ayurveda की क्या भूमिका हो सकती है?

Ayurveda आपके शरीर को सिर्फ़ एक लक्षण के आधार पर नहीं देखता। वह आपके खानपान, दिनचर्या और शारीरिक प्रकृति को साथ रखकर समझता है कि बीमारी की जड़ कहाँ है। इस सोच के चार आधार हैं: आहार (क्या और कब खाएँ), विहार (दिनचर्या और जीवनशैली), शमन (औषधियों से संतुलन) और शोधन (पंचकर्म द्वारा शरीर की पूर्ण शुद्धि)।

किडनी की देखभाल में आपका खानपान और आपकी दिनचर्या सबसे गहरा असर डालते हैं। इसीलिए आपकी स्थिति के अनुसार भोजन की योजना बनती है, और नींद, हल्की शारीरिक गतिविधि तथा नियमित दिनचर्या पर भी ध्यान दिया जाता है। साथ ही, पहले से चल रहे इलाज और दवाइयों को ध्यान में रखकर सलाह दी जाती है।

क्या Ayurvedic Treatment को Dialysis का विकल्प माना जा सकता है?

अगर आप यह सोच रहे हैं कि क्या आयुर्वेद dialysis की जगह ले सकता है, तो हर मरीज़ के लिए ऐसा नहीं है। इसलिए किसी भी चल रहे इलाज को चिकित्सक की सलाह के बिना बंद न करें, और औषधियाँ भी जाँच के बाद विशेषज्ञ की देखरेख में ही लें।

फिर आयुर्वेद से हमें असल में क्या मिलता है? इसका जवाब हमारे प्राचीन ग्रंथ में ही मिलता है:

प्रयोजनं चास्य स्वस्थस्य स्वास्थ्यरक्षणमातुरस्य विकारप्रशमनं च।
(चरक संहिता, सूत्रस्थान 30/26)

Ayurvedic kidney Care in HiiMS

यानी आयुर्वेद के दो उद्देश्य हैं: स्वस्थ व्यक्ति के स्वास्थ्य की रक्षा करना और रोगी के रोग को शांत करना। इसीलिए आयुर्वेद की असली सीख यह है कि Dialysis या Transplant की नौबत आए ही नहीं। आयुर्वेद अपनाने का मतलब है कि हम बीमार ही न पड़ें।

आचार्य मनीष जी के मार्गदर्शन में Jeena Sikho HiiMS भी इसी सोच पर काम करता है: रोगी को रोगमुक्त बनाने की दिशा में काम करना और स्वस्थ व्यक्ति के स्वास्थ्य की रक्षा करना।

Jeena Sikho HiiMS में किडनी की देखभाल के लिए क्या Approach अपनाया जाता है?

किडनी की बीमारी का इलाज सिर्फ़ एक रिपोर्ट देखकर तय नहीं होता, और घबराकर कोई एक तय इलाज शुरू कर देना भी सही नहीं है। इसलिए किसी भी किडनी अस्पताल को चुनते समय यह ज़रूर देखिए कि वहाँ आपकी पूरी स्थिति को समझा जाता है या नहीं। इसलिए HiiMS में डॉक्टर आपकी रिपोर्ट, लक्षण, खानपान और दिनचर्या को साथ रखकर देखभाल की योजना बनाते हैं। जो की इस प्रकार से हो सकता है:

पहले पूरी तस्वीर समझना: आपकी पुरानी मेडिकल फ़ाइलें, चल रही दवाएँ, ब्लड शुगर, ब्लड प्रेशर, eGFR और UACR रिपोर्ट एक साथ देखी जाती हैं। इससे पता चलता है कि समस्या कितनी पुरानी है और किन कारणों से बढ़ी होगी।

आहार और विहार: हर मरीज़ की शारीरिक क्षमता और रिपोर्ट अलग होती है, इसलिए भोजन और दिनचर्या की सलाह भी उसी के अनुसार दी जाती है। नींद, चलने-फिरने की आदत और भोजन के समय पर भी बात होती है।

शमन (आयुर्वेदिक औषधियाँ): डॉक्टर की सलाह के अनुसार चुनी गई herbs या उसकी formulations दी जाती हैं। किसी भी जड़ी-बूटी को खुद से शुरू न करें। 

शोधन (पंचकर्म या अन्य आयुर्वेदिक थेरपी): आपकी स्थिति के अनुसार स्नेहन, स्वेदन, वमन, विरेचन और बस्ती जैसी प्रक्रियाएँ शामिल की जाती हैं। हर प्रक्रिया हर मरीज़ के लिए ठीक नहीं होती, इसलिए इनका चुनाव जाँच के बाद ही होता है।

Jeena Sikho HiiMS में किडनी की देखभाल और आयुर्वेदिक उपचार का तरीका

GRAD System:

  • Hot Water Immersion (HWI): इसमें मरीज़ को 40 से 42 डिग्री सेल्सियस के गर्म पानी के टब में 15 से 45 मिनट बैठाया जाता है। इससे शरीर को आराम मिलता है और पसीना आता है, जिसमें की skin तीसरी किडनी की तरह काम करती हुई पाई जाती है। इसका निर्णय हृदय की स्थिति और ब्लड प्रेशर देखकर ही होता है।
  • Head-Down Tilt (HDT): इसमें मरीज़ को 5 से 15 डिग्री झुके बिस्तर पर लिटाया जाता है, और प्रशिक्षित स्टाफ़ निगरानी करता है। यह हर किसी के लिए उपयुक्त नहीं है, इसलिए पहले चिकित्सक जाँच करते हैं, उसके बाद ही यह करवाया जाता है।
  • pH-बैलेंस्ड Diet: यह plant based आहार है, जिसकी मात्रा और विकल्प मरीज़ की रिपोर्ट देखकर चिकित्सक तय करते हैं।

उपचार के दौरान ज़रूरी जाँचें समय-समय पर दोबारा कराई जाती हैं, ताकि पता चले कि योजना का क्या असर हो रहा है और उसमें क्या बदलाव चाहिए।

अपनी किडनी रिपोर्ट्स और लक्षणों के आधार पर Jeena Sikho HiiMS के विशेषज्ञों से बात करें।

किडनी की सेहत के लिए रोज़मर्रा की कौन-सी आदतें अपनानी चाहिए?

आपकी किडनी की सबसे अच्छी देखभाल आपकी रोज़ की छोटी आदतें करती हैं:

  • नमक और पैकेज्ड फ़ूड का ध्यान रखें
  • Blood Pressure और Blood Sugar की नियमित जाँच करें
  • बिना सलाह Painkillers न लें
  • अपनी स्थिति के अनुसार पानी पिएँ
  • नियमित शारीरिक गतिविधि रखें
  • पर्याप्त नींद लें
  • डॉक्टर द्वारा बताई गई जाँचें समय पर करवाएँ

निष्कर्ष

अगली बार सुबह उठते ही आँखों के आसपास सूजन दिखे, तो उसे अनदेखा करने से पहले एक पल रुककर सोचिए। इसके कई कारण हो सकते हैं, और किडनी की बीमारी उनमें से सिर्फ़ एक संभावना है। पर अगर सूजन लौटती रहे और साथ में पैरों की सूजन या पेशाब में झाग दिखे, तो जाँच करवाना समझदारी है। इसमें डर नहीं, बस समय पर ध्यान चाहिए। आहार, दिनचर्या और Ayurveda को सही चिकित्सकीय मार्गदर्शन के साथ अपनाइए। 

अपनी सेहत की परेशानी के लिए Jeena Sikho HiiMS के विशेषज्ञ डॉक्टरों से VOPD Consultation बुक करें।

Book your VOPD Now

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQs)

1. सुबह उठते ही आँखों के आसपास सूजन आने का सबसे आम कारण क्या है?

नींद की कमी, रात में ज़्यादा नमक, एलर्जी और रातभर लेटने से आँखों के पास तरल जमना सबसे आम वजहें हैं।

2. क्या सुबह आँखों की सूजन किडनी खराब होने के संकेत हो सकती है?

हाँ, यह एक संभावना है, पर अकेले इस लक्षण से पुष्टि नहीं होती। इसलिए जाँच ज़रूरी है।

3. किडनी खराब होने पर चेहरे पर सूजन क्यों आती है?

किडनी अतिरिक्त पानी और नमक पूरी तरह बाहर नहीं निकाल पाती, या प्रोटीन पेशाब में चला जाता है, जिससे ऊतकों (tissues) में पानी जमता है।

4. क्या आँखों की सूजन दिन में अपने आप कम हो सकती है?

हाँ, अक्सर हो जाती है। पर हर सुबह लौटने वाली सूजन पर ध्यान देना चाहिए।

5. किडनी की समस्या से आँखों में सूजन होने पर कौन-सी जाँच करवानी चाहिए?

Serum Creatinine, eGFR, Urine ACR, Urine Routine और ज़रूरत हो तो Kidney Ultrasound।

6. क्या Creatinine सामान्य होने पर भी किडनी की बीमारी हो सकती है?

हाँ, शुरुआती चरण में Creatinine सामान्य दिख सकता है, जबकि पेशाब में प्रोटीन निकल रहा हो। इसीलिए Urine ACR भी कराई जाती है।

7. क्या Ayurveda किडनी की बीमारी के इलाज में शामिल किया जा सकता है?

आहार, दिनचर्या और चिकित्सक की देखरेख में चुनी गई औषधियों के साथ इसे देखभाल का हिस्सा बनाया जा सकता है। चल रहा इलाज डॉक्टर की सलाह के बिना बंद न करें।

8. किडनी विशेषज्ञ डॉक्टर से कब मिलना चाहिए?

सूजन दो हफ़्ते से ज़्यादा रहे, पेशाब में झाग या बदलाव दिखे, या डायबिटीज़ और हाई बीपी हो, तब देर न करें।

 

Disclaimer: The information provided on this blog is for general educational and informational purposes only. It is not intended to replace professional medical advice, diagnosis, or treatment. Always consult a qualified healthcare professional before making any changes to your diet, lifestyle, or treatment plan. Individual results may vary.

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *