किडनी की बीमारी के शुरुआती लक्षण
Information By Sakshi Thakur
Medically Reviewed by Dr. Divyadeep
Google Add as a preferred
source on Google
Published on November 7, 2026

किडनी एक ऐसा अंग है, जो अपनी परेशानी के बारे में अक्सर कोई स्पष्ट संकेत नहीं देता। किडनी हर दिन, हर पल बिना रुके काम करती है। यह खून को Filter करती है, शरीर से Extra Water और Waste Products बाहर निकालती है और Blood Pressure के साथ-साथ नमक और Minerals का Balance बनाए रखती है।

लेकिन किडनी की बीमारी के शुरुआती लक्षण कई बार इतने हल्के होते हैं कि व्यक्ति उन्हें आसानी से नजरअंदाज कर देता है। न तेज दर्द, न कोई बड़ी तकलीफ। अब ज़रा आप अपनी बात सोचिए। 

आखिरी बार आपने आईने में अपने चेहरे को ध्यान से कब देखा था?  क्या चेहरा पहले से थोड़ा भारी या पीला लग रहा है? क्या गर्दन की कोई नस पहले से ज़्यादा उभरी हुई दिख रही है? क्या आँखों के आसपास हल्की सूजन है?

ज़्यादातर लोग इसे “नींद पूरी नहीं हुई” या “रात को नमक ज़्यादा खा लिया” कहकर टाल देते हैं। लेकिन कई बार शरीर इन्हीं छोटे-छोटे इशारों से एक बहुत बड़ी बात कहने की कोशिश करता है। इस Blog में हम ऐसे ही कुछ संकेतों के बारे में जानेंगे, जो आपके चेहरे, गर्दन और त्वचा पर दिखाई दे सकते हैं। साथ ही समझेंगे कि इन बदलावों के पीछे किडनी की समस्या हो सकती है या कोई दूसरी वजह। 

Table of Contents

किडनी की बीमारी को “Silent Disease” क्यों कहते हैं?

इसकी एक वजह किडनी की काम करने की क्षमता है। हमारी दोनों किडनी में इतनी Functional Capacity होती है कि जब कुछ हिस्से ठीक से काम नहीं कर पाते, तब भी बाकी हिस्से अपना काम जारी रखते हैं। इस कारण शुरुआती नुकसान के बावजूद शरीर में कोई खास बदलाव महसूस नहीं होता और किडनी की बीमारी के संकेत भी आसानी से नजर नहीं आते। 

क्या आप जानते हैं, किडनी की बीमारी कितनी आम हो चुकी है?

किडनी की बीमारी कितनी आम है, इसका अंदाजा इन आंकड़ों से लगाया जा सकता है:

  • 13.4% Global Prevalence: एक Research Review के अनुसार, दुनिया भर में CKD के सभी Stages को मिलाकर इसकी अनुमानित दर लगभग 13.4% है। यानी हर 100 में से करीब 13 लोग इससे प्रभावित हो सकते हैं।
  • लगभग 10% आबादी प्रभावित: एक अन्य Research Review के अनुसार, Chronic Kidney Disease दुनिया की लगभग 10% आबादी को प्रभावित करती है। 
  • भारत में 17.2% Prevalence: भारत में हुई SEEK-India स्टडी के अनुसार, CKD का कुल प्रसार 17.2% पाया गया, यानी हर 100 में से लगभग 17 लोग। इस स्टडी में देश के 12 शहरों में लगे स्क्रीनिंग कैंप्स के 5,588 लोगों के डेटा का विश्लेषण किया गया था।

NIDDK के अनुसार, Diabetes और High Blood Pressure किडनी की बीमारी के दो प्रमुख कारण हैं। अब ज़रा सोचिए, जब Diabetes और High BP जैसी समस्याएं इतनी आम हैं, तो Kidney Health पर ध्यान देना कितना जरूरी हो जाता है।

किडनी की बीमारी के शुरुआती लक्षण: शरीर पहले कौन से इशारे देता है?

किडनी की सेहत प्रभावित होने पर शरीर में कई तरह के बदलाव दिखाई दे सकते हैं। इनमें से कुछ Symptoms सामान्य लगते हैं, लेकिन अगर ये लंबे समय तक बने रहें, तो इन्हें नजरअंदाज नहीं करना चाहिए।

        संकेत   कैसा महसूस होता है  कब ध्यान देना चाहिए
बिना वजह की थकान आराम के बाद भी Energy की कमी हफ्तों तक बनी रहे
पेशाब में बदलाव झाग वाला पेशाब, रात में बार-बार Urine आना लगातार बना रहे
चेहरे पर सूजन खासकर सुबह उठने पर आँखों और चेहरे के आसपास Puffiness बार-बार दिखाई दे
हाथ-पैर में सूजन पैरों, टखनों और हाथों में Swelling बार-बार दिखाई दे
खुजली और रूखी त्वचा बिना किसी स्पष्ट कारण के Itching और Dryness लगातार बनी रहे
गर्दन की नसों में सूजन  गर्दन की नसें सामान्य से ज्यादा उभरी हुई या फूली हुई दिखाई देना  बार-बार या लगातार दिखाई दे 

इन किडनी की बीमारी के लक्षणों को अक्सर लोग मामूली समझकर नजरअंदाज कर देते हैं। लेकिन अब सवाल यह है कि चेहरे और गर्दन पर दिखने वाले कौन से खास बदलाव किडनी की समस्या की ओर इशारा कर सकते हैं? चलिए, इन Signs को थोड़ा करीब से समझते हैं।

आईने में अपना चेहरा देखिए, कहीं ये बदलाव कुछ कह तो नहीं रहे?

जब हमारे शरीर में  पानी और नमक का संतुलन बिगड़ता है या खून की कमी होने लगती है, तो सबसे पहले यह निशान दिखते हैं। 

आईने-में-अपना-चेहरा-देखिए,-कहीं-ये-बदलाव-कुछ-कह-तो-नहीं-रहे

1. आँखों के नीचे और पलकों पर सूजन

अगर आँखों के नीचे की सूजन रोज़ सुबह आती है, दोपहर तक घटती है और हफ़्तों तक यही चक्र चलता है, तो यह सिर्फ़ नींद की कमी नहीं हो सकती। किडनी जब Extra पानी और नमक बाहर नहीं निकाल पाती, तो Fluid पतली त्वचा वाली जगहों पर सबसे पहले जमा होता है। 

2. पूरे चेहरे का फूला-फूला दिखना

जब सूजन आँखों से आगे बढ़कर पूरे चेहरे को गोल और भारी बना दे, तो लोग इसे वज़न बढ़ना समझ लेते हैं। फ़र्क यह है कि मोटापे का फूलापन दबाने पर गड्ढा नहीं बनाता, जबकि पानी की सूजन में उंगली से दबाने पर हल्का निशान रह जाता है और यह सुबह-शाम घटती-बढ़ती रहती है।

3. चेहरे का पीलापन

किडनी Erythropoietin (EPO) Hormone बनाती है, जो हड्डियों को खून बनाने का संकेत देता है। किडनी कमज़ोर होने पर यह हार्मोन कम बनता है और Anemia हो सकता है, जिससे चेहरा, होंठ और पलकों के अंदर का हिस्सा फीका दिखता है, साथ में थकान और चक्कर भी आते हैं। 

4. आँखों के आसपास का रंग गहरा होना

Dark Circles के कई कारण हो सकते हैं, जैसे नींद की कमी, ज्यादा Screen Time या Genetics। इसलिए सिर्फ काले घेरों को देखकर किडनी की बीमारी का अंदाजा लगाना सही नहीं है। लेकिन अगर Dark Circles के साथ चेहरे पर सूजन, पीलापन और लगातार थकान भी महसूस हो, तो इन बदलावों को नजरअंदाज न करें।

चेहरे पर दिखने वाले ये बदलाव अगर लगातार बने रहें या दूसरे Symptoms के साथ दिखाई दें, तो इन पर ध्यान देना जरूरी है। 

गर्दन पर दिखने वाले ये दो निशान: किडनी की सेहत से क्या है इनका संबंध?

कभी गर्दन की नसों का उभरना, तो कभी त्वचा का काला पड़ना किसी अंदरूनी Health Problem की ओर इशारा कर सकता है। ये दोनों बदलाव अलग-अलग कारणों से होते हैं, लेकिन इनका संबंध किडनी की सेहत से भी जुड़ सकता है।

1. क्या गर्दन की उभरी हुई नसें किडनी की समस्या का संकेत हो सकती हैं?

अगर बैठने पर भी गर्दन के किनारे की नस (jugular vein) मोटी रस्सी की तरह उभरी दिखे, तो इसे डॉक्टर JVD (Jugular Venous Distension) कहते हैं। इसकी सबसे आम वजह दिल की समस्या है, लेकिन शरीर में बहुत ज़्यादा पानी जमा होना (fluid overload) भी एक वजह है, जो किडनी फेल होने पर हो सकता है।

2. क्या गर्दन का कालापन Diabetes का संकेत है?

गर्दन के पीछे या बगल की त्वचा काली और मखमली दिखे, तो कई लोग इसे “मैल” समझकर रगड़ते रहते हैं। असल में यह Acanthosis Nigricans हो सकता है, जो अक्सर Insulin Resistance, Pre-Diabetes या Diabetes से जुड़ा होता है। लंबे समय तक Blood Sugar बढ़ा रहने से किडनी की कार्यक्षमता भी प्रभावित हो सकती है। इसलिए गर्दन पर दिखने वाले इस बदलाव को केवल त्वचा की परेशानी समझकर नजरअंदाज न करें। यह आपके Metabolic Health पर ध्यान देने का एक संकेत हो सकता है।

त्वचा का रंग बदलना और लगातार खुजली और दाने: सबसे अनदेखा संकेत

त्वचा में होने वाले बदलाव हमेशा किसी Skin Problem की वजह से ही नहीं होते। किडनी की कार्यक्षमता प्रभावित होने पर त्वचा का रंग बदलना, लगातार खुजली और दाने दिखाई देना जैसे लक्षण भी हो सकते हैं।

किडनी की बीमारी में त्वचा पर खुजली क्यों होती है?

जब किडनी खून से गंदगी और Extra Mineral ठीक से नहीं छान पाती, तो ये त्वचा में असर दिखाने लगते हैं। रिसर्च बताती है कि इसे CKD-associated pruritus (CKD-aP) कहा जाता है, और यह Dialysis वाले मरीज़ों में सबसे आम और परेशान करने वाली त्वचा की समस्याओं में से एक है। 

किडनी से जुड़ी खुजली के लक्षण कैसे दिखाई देते हैं?

  • कई बार खुजली पूरे शरीर में होती है। एक रिव्यू के अनुसार लगभग आधे मरीज़ों में खुजली पूरे शरीर में हो सकती है। 
  • कभी सिर्फ़ पीठ, चेहरे, छाती या हाथ-पैर में होती है।
  • खुजली रात में बढ़ जाती है और नींद खराब करती है।
  • त्वचा पर पहले कुछ नहीं दिखता, फिर खुजलाने से लाल निशान, खरोंच और दाने बन जाते हैं।

क्या त्वचा का बदलता रंग किडनी की सेहत का संकेत है?

किडनी की समस्या में त्वचा के रंग में भी बदलाव दिख सकता है:

  • पीलापन: खून की कमी (anemia) की वजह से।
  • त्वचा का पीला या मटमैला दिखना:  खून में Waste Products जमा होने से त्वचा का रंग फीका-सा, मटमैला दिख सकता है।
  • रूखी, पपड़ीदार त्वचा: Mineral का असंतुलन।
  • नाखूनों में बदलाव: किडनी की बीमारी में नाखूनों पर सफेद और भूरे रंग की धारियां दिख सकती हैं। कुछ मामलों में नाखूनों का रंग और बनावट भी बदल सकती है। 

खुजली और रूखापन के दूसरे कारण भी हैं, जैसे एलर्जी, Fungal Infection, थायरॉइड, लिवर की समस्या और मौसम। इसलिए “खुजली है तो किडनी खराब है” यह निष्कर्ष गलत होगा। मगर अगर खुजली हफ़्तों से हो और क्रीम से ठीक न हो, तो जाँच करवाना समझदारी है।

तो क्या ये आपके लक्षण हैं? खुद से पूछें ये 8 सवाल

क्या आपके शरीर में भी ऐसे बदलाव हो रहे हैं? नीचे दिए गए 8 सवाल खुद से पूछें और जानें कि आपको अपनी Kidney Health पर कितना ध्यान देने की ज़रूरत है।

  • क्या सुबह आँखों या चेहरे पर सूजन रहती है जो दिन में कम हो जाती है?
  • क्या चेहरा पहले से ज़्यादा पीला या फीका लगने लगा है?
  • क्या बिना वजह की खुजली 2 हफ़्ते से ज़्यादा है?
  • क्या पेशाब में झाग या पेशाब की आदत में बदलाव है?
  • क्या पैर या टखने शाम को सूजते हैं?
  • क्या बेवजह थकान रहती है?
  • क्या डायबिटीज़ या हाई बीपी है, या परिवार में किसी को किडनी की बीमारी रही है?
  • क्या गर्दन के पीछे कालापन या नस का उभार दिखता है?

अगर इन 8 सवालों में से 2 या उससे ज़्यादा के जवाब ‘हाँ’ में हैं, तो अपनी Kidney Health को नज़रअंदाज़ न करें। यह ज़रूरी नहीं कि आपको किडनी की बीमारी ही हो, लेकिन अब अपनी सेहत पर ध्यान देने और डॉक्टर से सलाह लेने का समय है। सही समय पर जाँच करवाने से समस्या की असली वजह पता चल सकती है।

किडनी की बीमारी का पता कैसे चलता है?

चेहरे, गर्दन या शरीर में दिखने वाले बदलाव किडनी की बीमारी के शुरुआती संकेत हो सकते हैं, लेकिन किडनी की बीमारी के शुरुआती लक्षण समझने और किडनी की सही स्थिति जानने के लिए कुछ Blood और Urine Tests किए जाते हैं

टेस्ट क्या बताता है
Serum Creatinine खून में Waste Products की मात्रा
eGFR किडनी कितनी प्रतिशत क्षमता से छान रही है (स्टेज भी इसी से तय होती है)
यूरिन ACR (Albumin-Creatinine Ratio) पेशाब में प्रोटीन का रिसाव, जो सबसे शुरुआती संकेत है
ब्लड प्रेशर किडनी पर दबाव का अंदाज़ा
अल्ट्रासाउंड किडनी का आकार, पथरी या रुकावट
ब्लड शुगर (HbA1c) डायबिटीज़ का जोखिम

किन लोगों को सालाना जाँच ज़रूर करानी चाहिए?

  • जिन्हें डायबिटीज़ है या Pre-Diabetes की आशंका है
  • जिन्हें हाई बीपी है
  • जिनके परिवार में किसी को किडनी की बीमारी रही हो
  • जिन्हें दिल की बीमारी है
  • जो लंबे समय से दर्द की दवाइयाँ (NSAIDs) ले रहे हैं
  • 50 साल से ऊपर के लोग

NIDDK भी सलाह देता है कि हार्ट डिज़ीज़, हाई बीपी या परिवार में किडनी की बीमारी के इतिहास वाले लोग डॉक्टर से टेस्टिंग के बारे में बात करें।

अगर किडनी की बीमारी की जाँच में निकल आए, तो क्या करें?

रिपोर्ट में अगर Creatinine बढ़ा हुआ है, eGFR कम है या पेशाब में Protein आ रहा है, तो घबराना स्वाभाविक है। लेकिन सबसे पहले एक बात समझ लीजिए: जाँच में बीमारी पकड़ में आना बुरी खबर के साथ एक मौका भी है। शुरुआती स्टेज में सही कदम उठाने पर किडनी को और नुकसान से बचाने की संभावना काफ़ी बढ़ जाती है।

अगर-किडनी-की-बीमारी-की-जाँच-में-निकल-आए,-तो-क्या-करें

सबसे पहले ये तीन काम कीजिए

  • रिपोर्ट को नज़रअंदाज़ न करें। एक असामान्य रिपोर्ट के बाद जाँच दोबारा करवाकर Stage की पुष्टि करना ज़रूरी है।
  • किसी अनुभवी डॉक्टर से मिलें। किडनी की बीमारी में सही guidance सबसे बड़ा सहारा बनती है।
  • अपनी दवाइयाँ खुद बंद या शुरू न करें। खासकर Diabetes और BP की दवाइयाँ, क्योंकि इनका सीधा असर किडनी पर पड़ता है।

सही Guidance और सही Hospital का चुनाव क्यों मायने रखता है?

किडनी की देखभाल के लिए आज कई विकल्प मौजूद हैं, और यहीं ज़्यादातर लोग उलझ जाते हैं। कई इलाज मुख्य रूप से लक्षणों को संभालने पर केंद्रित होते हैं, और लंबे समय तक चलने वाली दवाइयों के Side Effects की चिंता भी मरीज़ों को सताती रहती है।

इसलिए अस्पताल या इलाज चुनते समय ये बातें ज़रूर देखिए:

  • क्या वहाँ सिर्फ़ रिपोर्ट के आँकड़े नहीं, बीमारी के Root Cause (जैसे Diabetes, High BP, Lifestyle) पर काम किया जाता है?
  • क्या इलाज का तरीका शरीर पर Gentle है और आपकी पूरी सेहत को ध्यान में रखता है?
  • क्या खानपान, दिनचर्या और Lifestyle पर भी सही मार्गदर्शन मिलता है?
  • क्या आपको हर कदम पर साफ़-साफ़ समझाया जाता है कि क्या हो रहा है और क्यों?

क्योंकि किडनी की बीमारी सिर्फ़ एक रिपोर्ट का नंबर नहीं है। यह आपकी जीवनशैली, खानपान और शरीर की पूरी कार्यप्रणाली से जुड़ी होती है। 

Jeena Sikho HiiMS Approach: जब बात सिर्फ़ दवा की नहीं, बीमारी की जड़ तक पहुँचने की हो

किडनी की समस्या का समाधान किसी एक गोली या एक दिन की डाइट में नहीं होता। इसमें खान-पान, दिनचर्या, बीपी-शुगर का नियंत्रण और नियमित निगरानी, सब मिलकर काम करते हैं। यहीं Jeena Sikho HiiMS का अप्रोच एक समग्र (holistic) नज़रिया सामने रखता है।

Jeena-Sikho-HiiMS-Approach

इस अप्रोच में आम तौर पर क्या शामिल होता है?

  • पूरी जाँच और समझ: मरीज़ की रिपोर्ट्स, लक्षण और जीवनशैली को साथ में देखकर स्थिति समझना।
  • खान-पान की व्यक्तिगत योजना: हर मरीज़ की Stage और ज़रूरत के हिसाब से नमक, पोटैशियम और प्रोटीन पर मार्गदर्शन।
  • प्राकृतिक और आयुर्वेदिक सहायता: जीवनशैली सुधार के साथ आयुर्वेदिक सलाह।
  • दिनचर्या और तनाव प्रबंधन: नींद, हल्का व्यायाम और मानसिक शांति पर ध्यान।
  • नियमित Follow-Up: रिपोर्ट्स पर नज़र रखकर आगे की दिशा तय करना।

किडनी मैनेजमेंट किस तरह से किया जाता है?

Jeena Sikho HiiMS Ayurveda, Naturopathy और Lifestyle Guidance के Integrated Approach के ज़रिए लागू करता है। इसमें सिर्फ़ लक्षणों पर नहीं, बल्कि उन कारणों पर भी ध्यान दिया जाता है जो किडनी पर बोझ डाल सकते हैं। सही जाँच के बाद ही केयर टीम आपकी Health History, खान-पान की आदतों और दिनचर्या के हिसाब से योजना बनाती है। इसमें ये चीज़ें शामिल होती हैं:

  1. Personalised Diet और Lifestyle Guidance

आपकी ज़रूरत के अनुसार सरल खान-पान और दिनचर्या की सलाह, जिसमें सही मात्रा में पानी पीना और नियमित दैनिक आदतें भी शामिल हैं।

  1. पंचकर्म थेरेपी

पंचकर्म Ayurveda की पाँच प्रक्रियाओं का समूह है। इन्हें व्यक्ति की Prakriti और Health Condition के अनुसार चुना जाता है। इसके पाँच चरण हैं: Vamana, Virechana, Basti, Nasya और Raktamokshana। इन प्रक्रियाओं में शरीर से दोषों को बाहर निकालने पर ध्यान दिया जाता है। इन्हें Ayurvedic Expert की देखरेख में किया जाता है।

  1. हर्बल सपोर्ट

Herbal Formulation, जिनमें काढ़े भी शामिल हैं (जड़ी-बूटियों को पानी में उबालकर बनाया गया काढ़ा)। डॉक्टर इन्हें आपकी ज़रूरत के हिसाब से चुनते हैं।

  1. GRAD (Gravitational Resistance and Diet)

यह एक विशेष Therapy है, जिसे Chronic Kidney Disease के दौरान व्यक्ति की Health Condition के अनुसार दिया जाता है। इसके तीन मुख्य हिस्से हैं:

  • Hot Water Immersion Therapy: गुनगुने पानी की थेरेपी, जो शरीर को आराम देने में मदद करती है।
  • Head-Down Tilt Therapy: शरीर की स्थिति और गुरुत्वाकर्षण पर आधारित थेरेपी।
  • pH-Balanced Diet: संतुलित खान-पान की योजना, जो भोजन के चुनाव को संतुलित रखती है।

हर व्यक्ति की किडनी की स्थिति अलग होती है, इसलिए केयर टीम हर कदम सही जाँच के बाद ही तय करती है।

Jeena Sikho HiiMS का मुख्य लक्ष्य क्या है?

Jeena Sikho HiiMS के संस्थापक आचार्य मनीष जी की एक ही सोच है: बीमारी के लक्षणों को दबाने के बजाय उसकी जड़ तक पहुँचना । किडनी पर बोझ डालने वाले कारण अलग-अलग हो सकते हैं, जैसे Diabetes, High BP, खान-पान की आदतें या बिगड़ी हुई दिनचर्या। इसलिए यहाँ देखभाल की शुरुआत इन्हीं कारणों को समझने से होती है।

इस सोच के तीन मुख्य हिस्से हैं:

  • मूल कारण पर ध्यान: सिर्फ़ रिपोर्ट के आँकड़ों पर नहीं, बल्कि उन वजहों पर काम करना जो किडनी को प्रभावित कर रही हैं।
  • कोमल और प्राकृतिक देखभाल: Ayurveda, Naturopathy और Lifestyle Guidance के ज़रिए शरीर को सहारा देना।
  • हर मरीज़ के लिए अलग योजना: हर व्यक्ति की स्थिति, दिनचर्या और ज़रूरत के हिसाब से देखभाल तय करना।

यानी फ़ोकस सिर्फ़ किडनी की रिपोर्ट सुधारने पर नहीं, बल्कि पूरे शरीर को संतुलन में लाने की दिशा में काम करने पर है, ताकि किडनी को आगे की परेशानी से बचाने में मदद मिल सके।

हमारी रोज़ की दिनचर्या हमारी किडनी की सेहत का ध्यान कैसे रखती है?

किडनी की बीमारी के शुरुआती लक्षण दिखें या न दिखें, हमारी रोज़ की आदतें ही तय करती हैं कि किडनी पर कितना बोझ पड़ेगा। कुछ ऐसी आदतें जो किडनी की देखभाल करती हैं:

  • Diabetes और BP नियंत्रण में रखें: ये दोनों किडनी की बीमारी के सबसे प्रमुख कारण हैं, इसलिए डॉक्टर की सलाह से इनकी नियमित जाँच करें।
  • नमक कम, संतुलित खान-पान: Processed Food से बचें, ताज़ा घर का खाना चुनें, और Potassium-Protein की मात्रा डॉक्टर से पूछकर तय करें।
  • पानी सही मात्रा में पिएँ: हर व्यक्ति की ज़रूरत अलग होती है, इसलिए सूजन या किडनी की समस्या में मात्रा डॉक्टर से पूछकर तय करें।
  • Painkiller (NSAIDs) खुद से न लें: लंबे समय तक बिना सलाह के लेने से किडनी पर असर पड़ सकता है।
  • व्यायाम, नींद और तनाव: रोज़ हल्का टहलना, समय पर सोना और तनाव कम करना पूरे शरीर के साथ किडनी के लिए भी सहायक है।
  • लक्षणों पर नज़र रखें: सूजन, झाग या खुजली कब और कितने दिन दिखी, यह नोट करें ताकि डॉक्टर को सही जानकारी दे सकें।

ये आदतें डॉक्टर की सलाह या इलाज का विकल्प नहीं, बल्कि उसके साथ चलने वाला सहारा हैं। किडनी चुपचाप काम करती है, इसलिए उसकी देखभाल भी रोज़ और समय रहते होनी चाहिए।

निष्कर्ष

चेहरे पर सूजन, लगातार खुजली या पेशाब में बदलाव जैसे लक्षणों को मामूली समझकर नज़रअंदाज़ न करें। चाहे आपको किडनी से जुड़ी शुरुआती परेशानी हो या पहले से Kidney Disease हो, अपनी सेहत के प्रति जागरूक रहना जरूरी है।

Jeena Sikho HiiMS में Ayurveda, Naturopathy, Personalised Diet और Lifestyle Guidance के माध्यम से व्यक्ति की Health Condition के अनुसार देखभाल की योजना बनाई जाती है। किडनी की बीमारी के शुरुआती लक्षण हों या पहले से किडनी की समस्या, सही मार्गदर्शन के लिए आज ही VOPD Consultation बुक करें।

Video Consultation

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQ)

1.किडनी की बीमारी के शुरुआती लक्षण क्या हैं?

बिना वजह की थकान, पेशाब में झाग या बदलाव, सुबह आँखों और चेहरे पर सूजन, हाथ-पैर में सूजन और लगातार खुजली इसके आम संकेत हैं। कई लोगों में शुरुआत में कोई लक्षण नहीं दिखता, इसलिए जोखिम होने पर जाँच ज़रूरी है।

2.क्या चेहरे की सूजन हमेशा किडनी की बीमारी की वजह से होती है?

एलर्जी, थायरॉइड, ज़्यादा नमक, नींद की कमी और दिल की समस्या भी इसकी वजह हो सकती है। अगर सूजन हफ़्तों तक रोज़ सुबह आए या दूसरे संकेतों के साथ हो, तब किडनी की जाँच करवाइए।

3.पेशाब में झाग आने का क्या मतलब है?

कई बार झाग पेशाब में प्रोटीन निकलने का इशारा हो सकता है, लेकिन यह दूसरी वजहों से भी हो सकता है। पक्का पता सिर्फ़ यूरिन टेस्ट (जैसे Urine ACR) से चलता है।

4. क्या चेहरे का पीलापन किडनी से जुड़ा हो सकता है?

हाँ, किडनी Erythropoietin (EPO) हार्मोन बनाती है जो खून बनाने का संकेत देता है। किडनी कमज़ोर होने पर यह कम बन सकता है और Anemia हो सकता है, जिससे चेहरा फीका दिखता है। पीलेपन के और भी कारण हो सकते हैं, इसलिए जाँच ज़रूरी है।

5. क्या किडनी की बीमारी पूरी तरह ठीक हो सकती है?

CKD आम तौर पर धीरे-धीरे बढ़ने वाली और स्थायी बीमारी है। लेकिन समय पर पहचान, बीपी-शुगर का नियंत्रण और सही जीवनशैली से इसकी रफ़्तार को धीमा किया जा सकता है।

Disclaimer: The information provided on this blog is for general educational and informational purposes only. It is not intended to replace professional medical advice, diagnosis, or treatment. Always consult a qualified healthcare professional before making any changes to your diet, lifestyle, or treatment plan. Individual results may vary.

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *