आयुर्वेद और स्तन कैंसर देखभाल
Information By Shristi Jishtu
Medically Reviewed by Dr. Jayant Batra
Google Add as a preferred
source on Google
Published on November 24, 2026

ब्रेस्ट कैंसर महिलाओं में सबसे ज़्यादा होने वाले कैंसरों में से एक है। हालांकि, यह पुरुषों में भी असामान्य मामलों में हो सकता है। ब्रेस्ट कैंसर का पता चलने पर मरीज और उनके परिवार के मन में इलाज, खानपान, जीवनशैली, इलाज से शरीर पर पड़ने वाले असर और आगे की देखभाल को लेकर कई सवाल होते हैं।  ऐसे में कई लोग आयुर्वेद और प्राकृतिक स्वास्थ्य पद्धतियों के बारे में भी जानना चाहते हैं।

आयुर्वेद में स्वास्थ्य को खानपान, जीवनशैली, शारीरिक गतिविधि और मानसिक स्वास्थ्य से जोड़कर देखा जाता है। ब्रेस्ट कैंसर में आयुर्वेदिक देखभाल को समझने के लिए, इसके तरीकों और उन पर हुई रिसर्च की जानकारी होना जरूरी है।कैंसर की देखभाल के दौरान मरीज और उनके परिवार कई बार ब्रेस्ट कैंसर में आयुर्वेद की भूमिका के बारे में जानना चाहते हैं। आयुर्वेद शरीर की जरूरतों को समझते हुए व्यक्ति की देखभाल के लिए अलग-अलग तरीकों पर ध्यान देता है।

कुछ अन्य सहायक तरीके तनाव, थकान, नींद और जीवन की गुणवत्ता को बेहतर बनाए रखने में मदद कर सकते हैं। हालांकि, आयुर्वेद से ब्रेस्ट कैंसर ठीक होने या कैंसर की बढ़ती कोशिकाओं को रोकने का पक्का वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इस लेख में हम ब्रेस्ट कैंसर के लक्षण, कारण, आधुनिक चिकित्सा, ब्रेस्ट कैंसर में आयुर्वेद की भूमिका, खान-पान, जीवनशैली और देखभाल से जुड़े जरूरी पहलुओं को सरल भाषा में समझेंगे।

ब्रेस्ट कैंसर क्या है?

ब्रेस्ट कैंसर एक ऐसी बीमारी है जिसमें स्तन (Breast) की कुछ कोशिकाएं असामान्य रूप से बढ़ने लगती हैं। शरीर में सामान्य रूप से पुरानी कोशिकाएं खत्म होती हैं और नई कोशिकाएं (cells) बनती हैं। लेकिन जब यह प्रक्रिया ठीक से नहीं चलती, तो कोशिकाएं लगातार बढ़ सकती हैं और एक गांठ बना सकती हैं।

ब्रेस्ट कैंसर स्तन के अलग-अलग हिस्सों में शुरू हो सकता है। यह दूध बनाने वाली ग्रंथियों (Lobules) या दूध की नलियों (Ducts) में हो सकता है। कभी-कभी यह स्तन के आसपास के हिस्सों या शरीर के दूसरे अंगों तक भी फैल सकता है।

इस बीमारी को समझने के लिए डॉक्टर कई जांच करते हैं। इन जांचों से पता चलता है कि कैंसर किस तरह का है और कितना फैला है। इसी जानकारी के आधार पर मरीज के लिए इलाज तय किया जाता है।

ब्रेस्ट कैंसर के प्रमुख प्रकार

  • Ductal Carcinoma: यह दूध की नलिकाओं में शुरू होने वाला कैंसर है। इसका एक सामान्य प्रकार Invasive Ductal Carcinoma (IDC) है।
  • Lobular Carcinoma: यह दूध बनाने वाली ग्रंथियों में शुरू होता है। Invasive Lobular Carcinoma (ILC) आसपास के ऊतकों में फैल सकता है।
  • Triple-Negative Breast Cancer: इस प्रकार के कैंसर में एस्ट्रोजन रिसेप्टर, प्रोजेस्टेरोन रिसेप्टर और HER2 के लिए सामान्य सकारात्मक संकेत नहीं मिलते। इसके उपचार के विकल्प अन्य प्रकारों से अलग हो सकते हैं।
  • HER2-Positive Breast Cancer: इसमें कैंसर कोशिकाओं में HER2 प्रोटीन की अधिक मात्रा होती है, जिसके कारण कुछ विशेष लक्षित उपचार उपयोग किए जा सकते हैं।
  • Hormone-Receptor-Positive Breast Cancer: इस प्रकार में कैंसर कोशिकाएं एस्ट्रोजन या प्रोजेस्टेरोन जैसे हार्मोन के संकेतों से प्रभावित हो सकती हैं।

ब्रेस्ट कैंसर का प्रकार और स्टेज समझने के लिए बायोप्सी, इमेजिंग और अन्य जांचों की आवश्यकता हो सकती है।

ब्रेस्ट कैंसर के लक्षण क्या हैं?

ब्रेस्ट कैंसर के लक्षण क्या हैं, यह जानना समय पर इसकी पहचान करने में मदद कर सकता है। हर मरीज में लक्षण अलग-अलग हो सकते हैं और कई बार शुरुआत में कोई खास बदलाव नजर नहीं आता। स्तन या बगल में गांठ महसूस होना, स्तन की त्वचा में कोई बदलाव दिखना, निप्पल से असामान्य तरल ( डिस्चार्ज)  निकलना या स्तन के आकार में बदलाव जैसे लक्षण दिखने पर डॉक्टर से जांच करवानी चाहिए। 

1. स्तन में गांठ

स्तन या बगल में गांठ या कठोर हिस्से का महसूस होनाब्रेस्ट कैंसर की पहचान से जुड़ा एक लक्षण हो सकता है।  हर गांठ कैंसर नहीं होती, लेकिन किसी नई गांठ की जांच डॉक्टर से करवाना जरूरी है।

2. स्तन के आकार या बनावट में बदलाव

एक स्तन के आकार, आकृति या सामान्य बनावट में अचानक बदलाव दिखाई देना जांच की जरूरत का संकेत हो सकता है।

3. त्वचा में बदलाव

स्तन की त्वचा पर लालिमा, सूजन, मोटापन, गड्ढे पड़ना या त्वचा का संतरे के छिलके जैसी जैसी खुरदरी या गड्ढेदार  दिखना संभावित संकेत हो सकते हैं।

4. निप्पल में बदलाव

निप्पल का अंदर की ओर मुड़ना, उसके आकार में बदलाव या असामान्य डिस्चार्ज होना,खासकर निप्पल से खून जैसा तरल निकलना, ऐसे में डॉक्टर को दिखाना जरूरी हो सकता है। 

5. स्तन में लगातार दर्द

ब्रेस्ट कैंसर आमतौर पर दर्द के बिना भी हो सकता है। हालांकि, लगातार दर्द, असामान्य दर्द या छूने पर परेशानी या किसी अन्य बदलाव के साथ दर्द होने पर डॉक्टर से सलाह लेना उचित है।

6. बगल में सूजन

बगल में लिम्फ नोड्स के बढ़ने या गांठ महसूस होने पर जांच करवाना जरूरी है, क्योंकि स्तन कैंसर कुछ मामलों में आसपास के लिम्फ नोड्स को प्रभावित कर सकता है। स्तन में नई गांठ, आकार में बदलाव, निप्पल से डिस्चार्ज और त्वचा में बदलाव जैसे संकेतों की जांच करवानी चाहिए। अधिकांश स्तन बदलाव कैंसर नहीं होते, लेकिन उन्हें नजरअंदाज नहीं करना चाहिए।

यदि आपको भी इनमें से कोई लक्षण दिखाई दे रहा है या आप ब्रेस्ट कैंसर से जुड़ी अधिक जानकारी चाहते हैं, तो आज ही अपनी Free Consultation बुक करें।

ब्रेस्ट कैंसर के प्रमुख कारण और जोखिम कारक

ब्रेस्ट कैंसर का कोई एक कारण नहीं है। कुछ शारीरिक बदलाव, परिवार में इस बीमारी का इतिहास और जीवनशैली से जुड़ी आदतें इसके खतरे को बढ़ा सकती हैं।

Breast Cancer Causes Awareness

1. उम्र

उम्र बढ़ने के साथ ब्रेस्ट कैंसर का जोखिम बढ़ सकता है। हालांकि, यह युवा महिलाओं में भी हो सकता है।

2. आनुवंशिक कारक

BRCA1 और BRCA2 जैसे कुछ जीन में बदलाव ब्रेस्ट कैंसर के जोखिम को बढ़ा सकते हैं। परिवार में ब्रेस्ट या ओवरी कैंसर का इतिहास होने पर चिकित्सकीय सलाह के अनुसार आनुवंशिक जांच पर विचार किया जा सकता है।

3. हार्मोनल कारक

हार्मोनल एक्सपोजर से जुड़े कुछ कारक, जैसे जल्दी मासिक धर्म शुरू होना, देर से मेनोपॉज होना या कुछ हार्मोनल उपचार, जोखिम को प्रभावित कर सकते हैं।

4. जीवनशैली

शारीरिक गतिविधि की कमी, अधिक वजन, शराब का सेवन और कुछ अन्य जीवनशैली संबंधी कारक ब्रेस्ट कैंसर के जोखिम से जुड़े हो सकते हैं।

5. पहले ब्रेस्ट कैंसर होना

जिन महिलाओं को पहले ब्रेस्ट कैंसर हुआ है, उनमें दोबारा कैंसर विकसित होने या दूसरे स्तन में कैंसर होने का जोखिम कुछ परिस्थितियों में अधिक हो सकता है।

6. रेडिएशन एक्सपोजर

कम उम्र में छाती के क्षेत्र में रेडिएशन थेरेपी लेने का इतिहास भी कुछ लोगों में जोखिम को प्रभावित कर सकता है।

इन जोखिम कारकों में से एक या अधिक होने का मतलब यह नहीं है कि किसी व्यक्ति को ब्रेस्ट कैंसर निश्चित रूप से होगा। कई मरीजों में कोई स्पष्ट जोखिम कारक भी नहीं पाया जाता।

ब्रेस्ट कैंसर में आयुर्वेद की भूमिका क्या है?

ब्रेस्ट कैंसर में आयुर्वेद की भूमिका को समझते समय यह जानना जरूरी है कि आयुर्वेद में व्यक्ति की जरूरतों के अनुसार देखभाल के अलग-अलग तरीकों पर ध्यान दिया जाता है, जैसे कि  खानपान, रोज़ की दिनचर्या, शारीरिक गतिविधियों, मानसिक स्थिति, पारिवारिक इतिहास और पहले से मौजूद स्वास्थ्य समस्याएं इत्यादि ।ब्रेस्ट कैंसर के दौरान कुछ मरीज तनाव, थकान, नींद की परेशानी और खानपान से जुड़ी दिक्कतों के लिए आयुर्वेदिक तरीकों के बारे में भी जानना चाहते हैं। ऐसे में आयुर्वेद से जुड़ी सलाह इन समस्याओं से जुड़ी देखभाल और रोजमर्रा की जरूरतों को समझने में मदद कर सकती है, लेकिन इसे कैंसर के इलाज के तौर पर नहीं देखा जाना चाहिए। 

हालांकि, यह स्पष्ट रखना जरूरी है कि आयुर्वेद से ब्रेस्ट कैंसर को ठीक करने, ट्यूमर समाप्त करने या कैंसर को फैलने से रोकने का विश्वसनीय वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। 

आयुर्वेद में कैंसर जैसी स्थितियों की पारंपरिक समझ

आयुर्वेदिक ग्रंथों में असामान्य ऊतक वृद्धि ((Tissue growth) आसान भाषा में कोशिकाओं का असामान्य रूप से बढ़ना और गांठ जैसी स्थितियों का वर्णन विभिन्न पारंपरिक अवधारणाओं के अंतर्गत किया गया है, जिनमें ग्रंथि और अर्बुद जैसे शब्द शामिल हैं। ये पारंपरिक अवधारणाएं आधुनिक कैंसर के प्रकारों, बायोप्सी निष्कर्षों या कैंसर के स्टेज के समान नहीं हैं।

ब्रेस्ट कैंसर के दौरान आयुर्वेदिक देखभाल किन पहलुओं पर ध्यान दे सकती है?

ब्रेस्ट कैंसर के दौरान आयुर्वेदिक देखभाल का उद्देश्य मरीज की व्यक्तिगत स्वास्थ्य स्थिति, आहार, दैनिक दिनचर्या और मानसिक स्वास्थ्य से जुड़े पहलुओं को समझना हो सकता है। ऐसी सहायक देखभाल का चयन मरीज की वर्तमान कैंसर उपचार योजना और मेडिकल जरूरतों के अनुसार ही किया जाना चाहिए। 

  • खाने-पीने और शरीर को जरूरी पोषण देने से जुड़ी सलाह
  • रोज़ की दिनचर्या और अच्छी नींद के लिए सुझाव
  • तनाव कम करने और मन की सेहत का ध्यान रखने में मदद
  • मरीज की क्षमता के अनुसार हल्का व्यायाम या योग
  • थकान और रोज़मर्रा के कामों में होने वाली परेशानियों से निपटने के लिए मदद
  • मरीज की स्वास्थ्य स्थिति को ध्यान में रखते हुए दूसरे तरीकों के बारे में सही जानकारी और सलाह

ब्रेस्ट कैंसर मरीजों के लिए डाइट: क्या खाना चाहिए?

ब्रेस्ट कैंसर मरीजों के लिए डाइट का चयन उनकी पोषण संबंधी जरूरतों, उपचार के प्रकार, भूख, वजन और पाचन क्षमता के अनुसार किया जाना चाहिए। सर्जरी, कीमोथेरेपी या रेडिएशन के दौरान शरीर की पोषण संबंधी जरूरतें बदल सकती हैं। संतुलित आहार शरीर को आवश्यक ऊर्जा और पोषक तत्व प्रदान करने में मदद कर सकता है, लेकिन कोई विशेष भोजन ब्रेस्ट कैंसर का इलाज नहीं करता। आहार का उद्देश्य शरीर को आवश्यक पोषक तत्व प्रदान करना, वजन को स्थिर रखने में मदद करना और उपचार के दौरान पोषण संबंधी कमियों से बचना है।

1. प्रोटीन युक्त भोजन

प्रोटीन शरीर के ऊतकों और मांसपेशियों के लिए महत्वपूर्ण है। मरीज की जरूरतों के अनुसार दाल, पनीर, टोफू, दूध, दही, अंडे या अन्य प्रोटीन स्रोत आहार में शामिल किए जा सकते हैं।

2. फल और सब्जियां

विभिन्न रंगों के फल और सब्जियां विटामिन, मिनरल, फाइबर और अन्य पोषक तत्व प्रदान करते हैं। इन्हें संतुलित आहार का हिस्सा बनाया जा सकता है।

3. साबुत अनाज

गेहूं, ओट्स, जौ, दलिया, ब्राउन राइस और अन्य साबुत अनाज फाइबर व ऊर्जा प्रदान करते हैं। इनका उपयोग मरीज की पाचन क्षमता और आहार संबंधी जरूरतों के अनुसार किया जा सकता है।

4. पर्याप्त पानी

उचित मात्रा में पानी पीना शरीर के सामान्य कार्यों के लिए महत्वपूर्ण है। यदि उपचार के दौरान उल्टी, दस्त या अन्य समस्याएं हों, तो तरल पदार्थों की जरूरत बदल सकती है।

5. स्वस्थ वसा

नट्स, बीज, जैतून का तेल और अन्य स्वस्थ वसा के स्रोत संतुलित आहार का हिस्सा हो सकते हैं। इनका उपयोग मरीज की कैलोरी और पोषण संबंधी जरूरतों के अनुसार किया जाना चाहिए।

6. उपचार के दौरान भोजन में बदलाव

कुछ मरीजों को उपचार के दौरान मतली, स्वाद में बदलाव, मुंह में छाले या भूख कम लगने की समस्या हो सकती है। ऐसे में छोटे भोजन, नरम खाद्य पदार्थ और डॉक्टर या डाइटिशियन द्वारा सुझाए गए विकल्प मददगार हो सकते हैं।

ब्रेस्ट कैंसर के दौरान किन चीजों से सावधानी बरतनी चाहिए?

  • बहुत अधिक प्रोसेस्ड खाद्य पदार्थों का नियमित सेवन सीमित रखना बेहतर हो सकता है।
  • अत्यधिक शराब का सेवन कैंसर के जोखिम और स्वास्थ्य से जुड़े अन्य पहलुओं के कारण सीमित या टालना चाहिए।
  • बिना चिकित्सकीय सलाह के अत्यधिक मात्रा में विटामिन, एंटीऑक्सिडेंट या हर्बल सप्लीमेंट न लें।
  • कैंसर उपचार के दौरान उपवास या अत्यधिक restrictive diet से बचें, जब तक मेडिकल टीम इसकी अनुमति न दे।
  • किसी एक भोजन, जूस या जड़ी-बूटी को कैंसर का इलाज मानकर इस्तेमाल न करें।

ब्रेस्ट कैंसर के दौरान आहार और जीवनशैली

ब्रेस्ट कैंसर के दौरान आहार और जीवनशैली पर ध्यान देना मरीज की समग्र देखभाल का एक महत्वपूर्ण हिस्सा हो सकता है। संतुलित भोजन, पर्याप्त नींद, मरीज की क्षमता के अनुसार शारीरिक गतिविधि, तनाव प्रबंधन और नियमित चिकित्सकीय निगरानी उपचार के दौरान सामान्य स्वास्थ्य और जीवन की गुणवत्ता से जुड़े पहलुओं में सहयोग कर सकते हैं। इन आदतों को मरीज की स्थिति और डॉक्टर की सलाह के अनुसार अपनाना चाहिए।

1. हल्की शारीरिक गतिविधि

यदि मरीज की स्थिति अनुमति देती है, तो हल्की वॉक, स्ट्रेचिंग या डॉक्टर द्वारा सुझाई गई गतिविधियां धीरे-धीरे शुरू की जा सकती हैं। शारीरिक गतिविधि थकान और दैनिक कार्यक्षमता से जुड़े पहलुओं में सहायक हो सकती है।

2. योग और श्वास अभ्यास

योग, हल्के श्वास अभ्यास और ध्यान कुछ मरीजों में तनाव, चिंता और नींद से जुड़ी समस्याओं को कम करने में मदद कर सकते हैं। अभ्यास मरीज की स्थिति के अनुसार होना चाहिए।

3. पर्याप्त नींद

उपचार के दौरान थकान और नींद की समस्याएं आम हो सकती हैं। नियमित सोने-जागने का समय, शांत वातावरण और सोने से पहले स्क्रीन का उपयोग कम करना नींद की आदतों को बेहतर बनाने में मदद कर सकता है।

4. मानसिक और भावनात्मक सहयोग

ब्रेस्ट कैंसर का निदान मानसिक रूप से चुनौतीपूर्ण हो सकता है। परिवार, मित्रों, मानसिक स्वास्थ्य विशेषज्ञों और कैंसर सपोर्ट ग्रुप से सहयोग लेना मरीज को भावनात्मक रूप से सहारा दे सकता है।

5. उपचार के बाद नियमित जांच

कैंसर उपचार पूरा होने के बाद भी डॉक्टर द्वारा सुझाए गए फॉलो-अप, जांच और स्वास्थ्य निगरानी को जारी रखना जरूरी है।

6. वजन और पोषण का ध्यान

उपचार के दौरान अचानक वजन कम होना या बढ़ना, भूख में बदलाव या पोषण संबंधी समस्याएं होने पर डॉक्टर या डाइटिशियन से सलाह लेना उचित है।

ब्रेस्ट कैंसर के दौरान योग, ध्यान और अन्य पूरक पद्धतियां

कुछ पूरक पद्धतियों का उपयोग कैंसर के दौरान तनाव, चिंता, थकान और जीवन की गुणवत्ता से जुड़े पहलुओं के लिए किया जा सकता है। इनके प्रभाव व्यक्ति और परिस्थिति के अनुसार अलग हो सकते हैं।

योग (Yoga)

हल्का योग मरीज की क्षमता के अनुसार शारीरिक गतिविधि और मानसिक आराम में सहायता कर सकता है। विशेष रूप से उपचार के दौरान अत्यधिक थकान, दर्द या सर्जरी के बाद योग अभ्यास विशेषज्ञ की सलाह से करना चाहिए।

ध्यान (Meditation)

ध्यान और माइंडफुलनेस अभ्यास तनाव, चिंता और भावनात्मक अस्थिरता से निपटने में मदद कर सकते हैं। इन्हें सरल तरीके से कुछ मिनटों के लिए शुरू किया जा सकता है।

विश्राम तकनीक (Relaxation Techniques)

धीमी श्वास, guided relaxation और शांत वातावरण में आराम करना मानसिक स्वास्थ्य और तनाव प्रबंधन के लिए उपयोगी हो सकता है।

मालिश (Massage)

मालिश कुछ मरीजों में आराम और तनाव कम करने में मदद कर सकती है। हालांकि, कैंसर प्रभावित क्षेत्र, सर्जरी के स्थान, लिम्फेडेमा, त्वचा की संवेदनशीलता या अन्य मेडिकल स्थितियों के अनुसार मालिश की सुरक्षा का मूल्यांकन जरूरी है।

क्या शोध इन पूरक पद्धतियों का समर्थन करता है?

Society for Integrative Oncology और अन्य विशेषज्ञ दिशानिर्देशों में कुछ पूरक पद्धतियों, जैसे योग, ध्यान, relaxation और stress management, को ब्रेस्ट कैंसर के दौरान चिंता, तनाव, थकान और जीवन की गुणवत्ता जैसे कुछ पहलुओं के लिए सहायक माना गया है।

आज ही हमारे विशेषज्ञों से जुड़ें और अपनी समस्या के लिए सही मार्गदर्शन पाएं।

Jeena Sikho HiiMS में ब्रेस्ट कैंसर केयर का आयुर्वेदिक दृष्टिकोण

Jeena Sikho HiiMS में कैंसर के दौरान मरीज की देखभाल के लिए आयुर्वेद, खान-पान और जीवनशैली से जुड़ी बातों पर ध्यान दिया जाता है। मरीज की स्थिति, उसकी मेडिकल रिपोर्ट और चल रहे इलाज को ध्यान में रखकर सहायक देखभाल के बारे में बताया जाता है। आयुर्वेदिक और प्राकृतिक तरीके कैंसर का प्रमाणित इलाज नहीं हैं। इसलिए इन्हें कैंसर के डॉक्टर द्वारा किए जा रहे इलाज का विकल्प नहीं मानना चाहिए।

1. आहार संबंधी मार्गदर्शन (Aahar)

आहार मरीज की पोषण संबंधी जरूरतों और स्वास्थ्य स्थिति के अनुसार महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। HiiMS की आयुर्वेदिक देखभाल में आहार और दैनिक भोजन संबंधी मार्गदर्शन पर ध्यान दिया जाता है।

ब्रेस्ट कैंसर के मरीजों के लिए किसी भी डाइट प्लान को उनकी वर्तमान उपचार योजना, वजन, भूख, पाचन और पोषण संबंधी जरूरतों के अनुसार तैयार करना चाहिए। अत्यधिक प्रतिबंधित डाइट, उपवास या विशेष जूस आधारित आहार बिना मेडिकल सलाह के नहीं अपनाना चाहिए।

2. जीवनशैली और दिनचर्या (Vihar)

जीवनशैली संबंधी मार्गदर्शन में नींद, दैनिक गतिविधियों, आराम, तनाव प्रबंधन और शारीरिक गतिविधि पर ध्यान दिया जा सकता है। मरीज की ऊर्जा और स्वास्थ्य स्थिति के अनुसार हल्की गतिविधियां, योग या विश्राम अभ्यास सुझाए जा सकते हैं। सर्जरी या अन्य उपचार के बाद गतिविधियों का चयन मेडिकल टीम की सलाह से करना चाहिए।

3. आयुर्वेदिक परामर्श और सहायक पद्धतियां (Shaman)

आयुर्वेदिक परामर्श में मरीज की स्वास्थ्य स्थिति, वर्तमान दवाओं, आहार और जीवनशैली की समीक्षा की जा सकती है। किसी भी आयुर्वेदिक औषधि या हर्बल फॉर्मूलेशन का उपयोग कैंसर उपचार के दौरान केवल ऑन्कोलॉजिस्ट और योग्य आयुर्वेदिक चिकित्सक की सलाह से करना चाहिए। कुछ हर्बल उत्पाद कैंसर की दवाओं के साथ इंटरैक्शन कर सकते हैं, इसलिए उनकी सुरक्षा का मूल्यांकन आवश्यक है।

4. चुनिंदा थेरेपी और प्रक्रियाएं (Shodhan)

Jeena Sikho HiiMS विशेष रूप से वमन, विरेचन, उपवास, अत्यधिक शारीरिक प्रक्रियाएं या अन्य तीव्र थेरेपी कैंसर उपचार के दौरान जोखिम पैदा कर सकती हैं। इसलिए ऐसी किसी भी प्रक्रिया से पहले ऑन्कोलॉजिस्ट की अनुमति और मरीज की मेडिकल स्थिति का मूल्यांकन जरूरी है।

5. गोल्डन थेरेपी (Golden Therapy)

Jeena Sikho HiiMS में गोल्डन थेरेपी एक पारंपरिक बाहरी प्रक्रिया के रूप में दी जाती है। इसमें नीम, पीपल, बरगद, अमरूद के पत्ते, करेला, दूब घास और कच्ची हल्दी जैसी चीजों से एक हर्बल पेस्ट तैयार किया जाता है। इस पेस्ट को पैरों के तलवों के माध्यम से इस्तेमाल किया जाता है।

6. कैंसर डिटॉक्स जूस (Cancer Detox Juice)

Jeena Sikho HiiMS में कैंसर से जुड़ी देखभाल के दौरान हरी पत्तेदार सब्जियों और कुछ पौधों से तैयार जूस भी दिए जाते हैं। इन जूस को खान-पान से जुड़ी देखभाल का हिस्सा बनाया जाता है।  कैंसर के दौरान किसी भी हर्बल जूस या खास डाइट को अपनाने से पहले डॉक्टर से सलाह लेना जरूरी है। मरीज की चल रही दवाओं, स्वास्थ्य स्थिति और पोषण संबंधी जरूरतों को ध्यान में रखकर ही जूस का सेवन करना चाहिए, क्योंकि हर मरीज की जरूरत अलग होती है।

ब्रेस्ट कैंसर के बाद स्वस्थ जीवनशैली कैसे अपनाएं?

ब्रेस्ट कैंसर के बाद स्वस्थ जीवनशैली अपनाने में नियमित फॉलो-अप, संतुलित आहार, उचित शारीरिक गतिविधि, पर्याप्त आराम और मानसिक स्वास्थ्य पर ध्यान देना शामिल हो सकता है। उपचार पूरा होने के बाद भी डॉक्टर द्वारा सुझाई गई जांच और निगरानी जारी रखना जरूरी है। स्वस्थ आदतें समग्र स्वास्थ्य को बनाए रखने में मदद कर सकती हैं, हालांकि वे कैंसर के दोबारा होने की गारंटी से रोकथाम नहीं करतीं।

1. नियमित फॉलो-अप

डॉक्टर द्वारा सुझाई गई नियमित जांच, इमेजिंग और फॉलो-अप अपॉइंटमेंट जारी रखें। उपचार के बाद निगरानी मरीज की उपचार योजना और कैंसर के प्रकार के अनुसार अलग हो सकती है।

2. संतुलित आहार

फल, सब्जियां, साबुत अनाज और प्रोटीन युक्त भोजन को संतुलित मात्रा में शामिल करें। किसी विशेष भोजन को कैंसर से बचाव या कैंसर के दोबारा होने से रोकने वाला न मानें।

3. नियमित शारीरिक गतिविधि

धीरे-धीरे शारीरिक गतिविधि बढ़ाना, वॉक करना और डॉक्टर की अनुमति से व्यायाम करना स्वास्थ्य और कार्यक्षमता के लिए लाभकारी हो सकता है।

4. मानसिक स्वास्थ्य का ध्यान रखें

कैंसर के बाद चिंता, डर, तनाव और भावनात्मक उतार-चढ़ाव होना सामान्य हो सकता है। परिवार, दोस्तों, काउंसलर और सपोर्ट ग्रुप से सहयोग लेना मददगार हो सकता है।

5. पर्याप्त आराम

शरीर को आराम देना और जरूरत के अनुसार गतिविधियों को सीमित करना महत्वपूर्ण है। उपचार के बाद थकान कुछ समय तक बनी रह सकती है।

6. नियमित स्वास्थ्य आदतें

धूम्रपान से बचें, शराब का सेवन सीमित या टालें, नींद की आदतों को बेहतर बनाएं और अपनी मेडिकल टीम द्वारा सुझाई गई स्वास्थ्य योजना का पालन करें।

ब्रेस्ट कैंसर से बचाव और शुरुआती पहचान के लिए क्या करें?

ब्रेस्ट कैंसर को पूरी तरह रोकना संभव नहीं है, लेकिन कुछ स्वास्थ्य आदतें और स्क्रीनिंग उपाय जोखिम कम करने या कैंसर की शुरुआती पहचान में मदद कर सकते हैं।

  • अपने स्तनों में होने वाले सामान्य बदलावों को समझें।
  • किसी नई गांठ, त्वचा में बदलाव या निप्पल से असामान्य डिस्चार्ज की जांच करवाएं।
  • डॉक्टर की सलाह के अनुसार मैमोग्राफी या अन्य स्क्रीनिंग करवाएं।
  • स्वस्थ वजन बनाए रखने की कोशिश करें।
  • नियमित शारीरिक गतिविधि करें।
  • शराब का सेवन सीमित करें या टालें।
  • परिवार में ब्रेस्ट कैंसर का इतिहास होने पर डॉक्टर से जोखिम मूल्यांकन के बारे में बात करें।

ब्रेस्ट कैंसर की शुरुआती पहचान के लिए स्क्रीनिंग महत्वपूर्ण है, क्योंकि शुरुआती कैंसर कई बार बिना स्पष्ट लक्षणों के भी मौजूद हो सकता है।

निष्कर्ष 

ब्रेस्ट कैंसर की देखभाल में सही जानकारी, समय पर जांच, प्रमाणित चिकित्सा और मरीज की व्यक्तिगत जरूरतों को समझना महत्वपूर्ण है। यदि आप या आपके परिवार का कोई सदस्य ब्रेस्ट कैंसर से जुड़ी स्थिति में आयुर्वेदिक सहायक देखभाल के बारे में जानना चाहते हैं, तो Jeena Sikho HiiMS में परामर्श लेकर उपलब्ध दृष्टिकोण और उनकी उपयुक्तता समझ सकते हैं। Jeena Sikho HiiMS में आयुर्वेद, आहार, जीवनशैली और चुनिंदा प्राकृतिक पद्धतियों के बारे में मरीज की व्यक्तिगत स्थिति के आधार पर मार्गदर्शन दिया जाता है। 

अपनी मेडिकल रिपोर्ट के साथ परामर्श लें और समझें कि आपकी वर्तमान उपचार योजना के साथ कौन से सहायक स्वास्थ्य उपाय सुरक्षित और उपयुक्त हो सकते हैं।

Book Your Video Consultation at hiims

FAQs: ब्रेस्ट कैंसर और आयुर्वेद से जुड़े सामान्य सवाल

1. ब्रेस्ट कैंसर के शुरुआती लक्षण क्या हैं?

ब्रेस्ट कैंसर के शुरुआती लक्षणों में स्तन या बगल में गांठ, स्तन के आकार में बदलाव, त्वचा में बदलाव, निप्पल का अंदर की ओर मुड़ना या निप्पल से कुछ निकलना शामिल हो सकता है। कुछ मामलों में शुरुआत में कोई लक्षण दिखाई नहीं देता।

2. क्या आयुर्वेद ब्रेस्ट कैंसर को ठीक कर सकता है?

कुछ तरीके तनाव कम करने, नींद और मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाने में मदद कर सकते हैं, लेकिन इन्हें कैंसर के इलाज की जगह नहीं अपनाना चाहिए।

3. क्या ब्रेस्ट कैंसर के दौरान आयुर्वेदिक जड़ी-बूटियां लेना सुरक्षित है?

हर आयुर्वेदिक जड़ी-बूटी कैंसर मरीजों के लिए उचित नहीं होती। इसलिए कोई भी जड़ी-बूटी या सप्लीमेंट लेने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह लें।

4. ब्रेस्ट कैंसर के दौरान कौन सा आहार लेना चाहिए?

ब्रेस्ट कैंसर के दौरान संतुलित भोजन लेना जरूरी है। इसमें फल, सब्जियां, दालें, साबुत अनाज, प्रोटीन वाले खाद्य पदार्थ और पर्याप्त पानी शामिल हो सकते हैं। मरीज की भूख, वजन और चल रहे इलाज के अनुसार खाने में बदलाव किया जा सकता है।

5. क्या ब्रेस्ट कैंसर के दौरान योग करना सुरक्षित है?

अगर मरीज की स्वास्थ्य स्थिति ठीक है, तो हल्का योग, सांस लेने के अभ्यास और ध्यान करने से तनाव कम करने और मन को शांत रखने में मदद मिल सकती है। सर्जरी या अन्य उपचार के बाद योग शुरू करने से पहले डॉक्टर से सलाह लेना जरूरी है।

 

Doctor Recommended

Ayurvedic Cancer Care Products

100% natural, certified Ayurvedic formulations crafted for targeted cancer wellness.

Disclaimer: The information provided on this blog is for general educational and informational purposes only. It should not be considered a substitute for guidance from a qualified healthcare professional. Always consult a qualified healthcare professional before making changes to your diet, lifestyle, or healthcare routine. Individual experiences may vary.

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *