जिंदगी अपनी शर्तों पर जीना और डायबिटीज के साथ एक सामान्य दिनचर्या बिताना आज के समय में कोई बड़ी बात नहीं है। लेकिन इसके लिए सिर्फ समय पर शुगर की गोली खा लेना ही काफी नहीं होता, इसका असर हमारी किडनी पर भी पड़ता है। जब शरीर में लंबे समय तक शुगर का स्तर ऊपर-नीचे होता रहता है, तो इसका सबसे बुरा असर हमारी किडनी के भीतर बैठी नसों पर पड़ता है जो खून को साफ करती हैं। यही वजह है कि डायबिटीज में किडनी खराब होने के शुरुआती लक्षणों को समय रहते भांप लेना हर मरीज और उसके परिवार के लिए बेहद जरूरी है।
अगर आंकड़ों की बात करें, तो देश की पहली इंडियन CKD रजिस्ट्री रिपोर्ट में 52,000 से ज्यादा लोगों के मेडिकल रिकॉर्ड खंगाले गए थे। उस रिपोर्ट से यह चौकाने वाला सच सामने आया कि देश में किडनी खराब होने (CKD) के जितने भी मामले सामने आते हैं, उनमें सबसे बड़ा कारण डायबिटीज ही है – यानी करीब 31% मरीज इसी वजह से परेशान होते हैं। और सबसे डराने वाली बात यह थी कि इस स्टडी में शामिल लगभग 48% लोग अस्पताल तब पहुँचे जब उनकी बीमारी बिल्कुल आखिरी यानी पाँचवें चरण में पहुँच चुकी थी।
आइए इस ब्लॉग में बहुत ही आसान भाषा में जानते हैं कि वे कौन से शुरुआती संकेत हैं जिन्हें कभी नजरअंदाज नहीं करना चाहिए, कौन-से टेस्ट वक्त रहते करवा लेने चाहिए और आयुर्वेद इस पूरी स्थिति को किस नजर से देखता है।
Table of Contents
डायबिटीज में किडनी की सेहत पर ध्यान देना क्यों जरूरी है?
शुगर होने पर रोजमर्रा की भागदौड़ में खानपान और दवाइयों का ध्यान तो रखा जाता है, लेकिन एक ऐसी चीज है जिस पर हमारा ध्यान तब जाता है जब बात हाथ से निकल चुकी होती है, और वो है हमारी किडनी की सेहत। जब खून में शुगर लगातार बढ़ी रहती है, तो गुर्दों के वो बारीक फिल्टर थकने लगते हैं जो शरीर से गंदगी और फालतू पानी बाहर निकालते हैं।
भारत की उस जानी-मानी इंडियन CKD रजिस्ट्री रिपोर्ट में 52,273 वयस्क मरीजों के डेटा को परखा गया था। उसमें करीब 31% लोगों की किडनी खराब होने की मुख्य वजह डायबिटीज ही निकली, और लगभग 48% मरीज सीधे पाँचवीं स्टेज में डॉक्टर के पास आए।
ये आंकड़े इस बात की गवाही देते हैं कि हमें वक्त रहते अपनी जाँच करवा लेनी चाहिए। यही कारण है कि डायबिटीज में किडनी खराब होने के शुरुआती लक्षणों को जानना हर शुगर के मरीज के लिए एक कवच जैसा है। इस ब्लॉग में हम इसी पर खुलकर बात करेंगे।
डायबिटीज और किडनी की बीमारी के बीच क्या संबंध है?
इसे बहुत ही आसान तरीके से ऐसे समझें कि हमारी किडनियां हमारे शरीर की नेचुरल फ़िल्टर की तरह हैं। ये हर वक्त हमारे खून को साफ करती हैं, फालतू पानी और जहरीले तत्वों को पेशाब के रास्ते बाहर फेंकती हैं। CDC की डायबिटीज और क्रोनिक किडनी डिजीज रिपोर्ट बताती है कि जब खून में शुगर का स्तर लंबे समय तक ज्यादा रहता है, तो इन छोटी फ़िल्टर नुमा नसों को नुकसान पहुँचता है और उनकी सफाई करने की ताकत घटने लगती है।
कई बार तो ऐसा होता है कि किडनी से एल्ब्यूमिन (Albumin) नाम का जरूरी प्रोटीन लीक होकर पेशाब में आने लगता है। NIDDK की गाइडलाइन के मुताबिक, पेशाब में इस प्रोटीन का दिखना ही इस बात का पहला बड़ा इशारा है कि आपके गुर्दे (Kidneys) खतरे में हैं। ऊपर से अगर मरीज को हाई ब्लड प्रेशर (BP) की भी बीमारी हो, तो खतरा कई गुना बढ़ जाता है।
अगर आपको भी शुगर की शिकायत है, तो अपनी किडनी की रूटीन जाँच करवाते रहिए। किसी अच्छे आयुर्वेदिक डॉक्टर से मिलकर अपनी डाइट और दिनचर्या पर अभी से काम करना शुरू कर दीजिए।
डायबिटीज में किडनी खराब होने के शुरुआती लक्षण कौन-से हैं?

शुरुआती दिनों में जब किडनी अंदर से कमजोर हो रही होती है, तो शरीर बाहर से कोई बड़ा हंगामा नहीं करता। Mayo Clinic की रिपोर्ट कहती है कि मरीज अपना आम जीवन जीता रहता है और उसे भनक तक नहीं लगती। फिर भी अगर आप थोड़े सतर्क रहें, तो इन संकेतों को पहचान सकते हैं, जैसे कि:
1. पेशाब में बार-बार झाग दिखाई देना
कभी-कभार पेशाब में झाग आना सामान्य हो सकता है, लेकिन MedlinePlus की जानकारी कहती है कि अगर यह रोज-रोज दिखने लगे तो सावधान होने की ज़रूरत है। इसका मतलब है कि खून का जरूरी प्रोटीन छनकर बाहर आ रहा है।
2. पैरों, टखनों या चेहरे पर सूजन
सुबह उठने पर अगर आँखों के नीचे पफीनेस या सूजन लगे, या शाम को जूते पहनते वक्त टखने टाइट लगें, तो इसे हल्के में न लें। इसका मतलब है कि शरीर से फालतू पानी बाहर नहीं निकल पा रहा है।
3. थकान और कमजोरी बने रहना
बिना किसी भारी काम के भी अगर हर वक्त शरीर थका हुआ रहे, तो इसकी गहराई में जाना जरूरी है। जब गुर्दे कमजोर होते हैं तो शरीर में खून बनाने वाले हॉर्मोन कम हो जाते हैं, जिससे कमजोरी हमारे शरीर को घेर लेती है।
4. पेशाब की आदतों में बदलाव
रात के वक्त अचानक दो-तीन बार उठकर टॉयलेट जाना पड़ रहा है, या फिर पेशाब की मात्रा में अचानक भारी अंतर आ गया है, तो यह भी एक पक्का इशारा है कि किडनी फंक्शन में कोई दिक्क्त है।
5. ब्लड प्रेशर का लगातार बढ़ना
किडनी की सेहत और ब्लड प्रेशर एक-दूसरे से सीधे जुड़े हुए हैं। जब गुर्दे ठीक से काम नहीं करते, तो शरीर का ब्लड प्रेशर अचानक ऊपर बढ़ने लगता है या काबू में नहीं रहता।
6. भूख कम लगना या जी मिचलाना
खून में गंदगी (टॉक्सिंस) बढ़ने की वजह से पाचन तंत्र कमज़ोर होने लगता है। खाना देखकर इच्छा खत्म हो जाती है और हल्का-फुल्का जी मिचलाता रहता है।
7. त्वचा में खुजली और नींद उड़ जाना
शरीर के भीतर यूरिया और फास्फोरस की मात्रा बढ़ने पर चमड़ी में तेज सूखी खुजली शुरू हो जाती है और रात को करवटें बदलते-बदलते नींद गायब हो जाती है।
लक्षण न हों तब भी कौन-से टेस्ट जरूरी हैं?
सिर्फ यह देखकर चुप न बैठें कि शरीर में कोई तकलीफ नहीं है। CDC की CKD टेस्टिंग गाइड साफ कहती है कि कुछ मेडिकल जाँचें ऐसी हैं जो बिना लक्षण के भी बीमारी को पकड़ लेती हैं:
1. सीरम क्रिएटिनिन और eGFR टेस्ट
इससे यह पता चलता है कि आपके गुर्दे खून को कितनी सफाई से फ़िल्टर कर रहे हैं। अकेले क्रिएटिनिन की रिपोर्ट काफी नहीं होती, डॉक्टर इसके साथ eGFR की रिपोर्ट भी देखते हैं।
2. यूरिन एल्ब्यूमिन या UACR टेस्ट
यह पेशाब की वह जाँच है जो यह बता देती है कि क्या राई के दाने बराबर भी प्रोटीन लीक होना शुरू हुआ है या नहीं। यह शुरुआती नुकसान पकड़ने का सबसे अच्छा टेस्ट हो सकता है।
3. ब्लड शुगर और ब्लड प्रेशर की निगरानी
टाइप 2 डायबिटीज के मरीजों को कम से कम साल में एक बार तो किडनी की पूरी जाँच डॉक्टर के कहने पर जरूर करवा ही लेनी चाहिए।
आयुर्वेद की नजर से डायबिटीज में किडनी की समस्या

PubMed Central पर छपे एक आयुर्वेद के शोध के अनुसार, किडनी की बीमारी में सिर्फ रिपोर्ट के नंबर देख लेना ही सब कुछ नहीं है। इसमें मरीज का खानपान, उसकी जीवनशैली, उसकी मानसिक स्थिति और उसके शरीर के दोषों को समझना पड़ता है। आयुर्वेद हमेशा इंसान की व्यक्तिगत प्रकृति के हिसाब से इलाज की रूपरेखा तैयार करता है।
1. खानपान और दिनचर्या पर व्यक्तिगत जोर
आयुर्वेद में भोजन को ही सबसे बड़ी औषधि माना गया है। डायबिटीज और किडनी के मामले में नमक, पानी और प्रोटीन की मात्रा हर मरीज के लिए अलग-अलग तय होती है। किसी एक व्यक्ति की डाइट दूसरे पर लागू नहीं की जा सकती।
2. प्रकृति के अनुसार आयुर्वेदिक देखभाल
अपनी मर्जी से कोई भी जड़ी-बूटी या पैकेट वाली दवा खाने से बचें। एक योग्य वैद्य या आयुर्वेदिक डॉक्टर आपकी नाड़ी और रिपोर्ट्स देखकर ही सही औषधियाँ चुनता है जो आपके शरीर पर बिना साइड-इफेक्ट के काम करें।
3. आयुर्वेद और आधुनिक जाँच का तालमेल
आयुर्वेदिक तरीके अपनाते वक्त भी अपनी पैथोलॉजी रिपोर्ट्स पर पूरी नजर रखें। क्रिएटिनिन और यूरिन टेस्ट करवाते रहें ताकि यह पता चलता रहे कि शरीर सही दिशा में जा रहा है या नहीं।
डायबिटीज में किडनी की बीमारी का इलाज कब और कहाँ करवाना चाहिए?
अगर आपको पेशाब में लगातार झाग दिख रहा है, पैरों पर सूजन आ रही है, या क्रिएटिनिन का स्तर बिगड़ा हुआ है, तो एक पल भी गंवाए बिना डॉक्टर से मिलें।
अपनी समस्या के पक्के समाधान के लिए एक अच्छे नेफ्रोलॉजिस्ट (किडनी रोग विशेषज्ञ) और अनुभवी आयुर्वेदिक चिकित्सक दोनों से सलाह लेना सबसे समझदारी भरा कदम है। अगर कभी पेशाब आना बिल्कुल बंद हो जाए या सांस फूलने लगे, तो फौरन अस्पताल का रुख करें।
Jeena Sikho HiiMS: डायबिटिक किडनी केयर के लिए इंटीग्रेटेड किडनी अस्पताल
किडनी की बीमारी में सिर्फ एक रिपोर्ट देखकर घबरा जाना समाधान नहीं है। Jeena Sikho HiiMS में मरीज की पुरानी हिस्ट्री, उसके लक्षण, उसकी खानपान की आदतें और उसकी दिनचर्या को एक साथ परखकर उसकी जरूरत के मुताबिक नेचुरल केयर प्लान तैयार किया जाता है जो की बीमारी की जड़ पर काम करे:

1. सबसे पहले पूरी किडनी हेल्थ को समझना
मरीज की पिछली सारी मेडिकल फाइलें, उसकी मौजूदा दवाइयां, ब्लड शुगर, बीपी, eGFR और UACR रिपोर्ट्स का बारीकी से अध्ययन किया जाता है ताकि बीमारी की जड़ तक पहुँचा जा सके।
2. डाइट और लाइफस्टाइल पर व्यक्तिगत ध्यान
Jeena Sikho HiiMS में हर मरीज के लिए उसकी शारीरिक क्षमता और रिपोर्ट के हिसाब से एक खास नेचुरल डाइट चार्ट बनाया जाता है ताकि गुर्दों (kidneys) पर जोर न पड़े।
3. GRAD System
Jeena Sikho HiiMS में CKD के मरीजों के लिए विशेष रूप से GRAD System का इस्तेमाल किया जाता है, जिसके तीन मुख्य वैज्ञानिक और प्राकृतिक आधार हैं:
HDT (Head-Down Tilt Therapy): इस थेरेपी में हम मरीज को 5 से 15 डिग्री के कोण पर झुके हुए बेड पर इस तरह लिटाते हैं कि उनका सिर और धड़ पैरों से नीचे रहे। इससे पैरों से खून का बहाव सीधे किडनियों की तरफ बढ़ता है और बची हुई स्वस्थ फिल्टर कोशिकाओं (नेफ्रॉन्स) को भरपूर ऑक्सीजन व पोषण मिलता है। यह प्रक्रिया शरीर में रेनिन और एल्डोस्टेरॉन हॉर्मोन को संतुलित करके ब्लड प्रेशर और सूजन को प्राकृतिक रूप से कम करती है।
HWI (Hot Water Immersion Therapy): इस प्रक्रिया में मरीज को 40°C से 42°C गर्म पानी के टब में 15 से 45 मिनट तक बिठाया जाता है। गर्म पानी शरीर की नसें खोलता है और पसीने के जरिए अंदर छिपे खतरनाक टॉक्सिंस को बाहर निकाल देता है। इससे किडनियों का काम बेहद आसान हो जाता है, क्योंकि इस वक़्त हमारी skin तीसरी किडनी की तरह काम करती है।
pH-Balanced Diet: यह आहार पूरी तरह से प्राकृतिक और पेड़-पौधों से मिलने वाले भोजन पर आधारित होता है। इसमें मरीज सुबह अपने वजन के हिसाब से ताजे फल खाता है, दोपहर व रात के भोजन से ठीक पहले कच्ची सब्जियों का सलाद लेता है और शाम को सूर्यास्त से पहले हल्का सुपाच्य खाना खाता है। यह डाइट शरीर के एसिड-बेस संतुलन को सुधारकर गुर्दों को फालतू तनाव से बचाती है।
4. पंचकर्म और विशेष आयुर्वेदिक थेरेपी
GRAD सिस्टम के साथ-साथ हम मरीज की शारीरिक स्थिति को देखकर स्नेहन, स्वेदन, वमन, विरेचन और बस्ती जैसी पंचकर्म थेरेपी भी शामिल करते हैं। ये आयुर्वेदिक प्रक्रियाएं शरीर के भीतर गहराई से जमा टॉक्सिंस (अपशिष्ट पदार्थों) को बाहर निकालकर अंगों को बेहतर तरीके से काम करने में मदद करती हैं।
5. नियमित मॉनिटरिंग के साथ आगे की देखरेख
आयुर्वेदिक उपचार के दौरान समय-समय पर जरूरी जाँचें दोबारा कराई जाती हैं ताकि यह देखा जा सके कि शरीर पर कितना अच्छा असर हो रहा है।
अगर आप अपनी किडनी रिपोर्ट या स्वास्थ्य को लेकर बिल्कुल सटीक और प्राकृतिक मार्गदर्शन चाहते हैं, तो आज ही Jeena Sikho HiiMS के विशेषज्ञों से संपर्क करें।
डायबिटीज में किडनी रोग से बचाव के लिए रोजमर्रा की आदते
- शुगर और बीपी को काबू में रखें: डॉक्टर के बताए नियमों के अनुसार अपनी जीवनशैली रखें ताकि ये दोनों चीजें बैलेंस में बनी रहे।
- खानपान में सादगी रखें: घर का बना ताजा खाना खाएं और नमक की मात्रा पर खास ध्यान दें। बिना डॉक्टर के भारी-भरकम प्रोटीन सप्लीमेंट्स बिल्कुल न लें।
- खुद को सक्रिय रखें: हल्की सैर, योग और शरीर की जरूरत के हिसाब से पानी पीने की आदत डालें।
- समय पर जाँच करवाएं: बिना किसी बड़े लक्षण के भी साल में एक-दो बार अपने गुर्दों (kidneys) की जाँच जरूर करवाएं।
- दवाओं का खुद डॉक्टर न बनें: मेडिकल स्टोर से बिना सोचे-समझे पेनकिलर (दर्द निवारक गोलियां) खाना बंद कर दें, ये किडनी की सबसे बड़ी दुश्मन होती हैं।
निष्कर्ष
डायबिटीज के हर मरीज को यह बात गांठ बांध लेनी चाहिए कि किडनी पर ध्यान देना भी उनकी रोजमर्रा की जिंदगी का सबसे अहम हिस्सा है। डायबिटीज में किडनी खराब होने के शुरुआती लक्षणों को समय पर पहचान लेना और सही समय पर सही कदम उठाना ही आपको बड़े खतरे से बचा सकता है।
एलोपैथी के भारी-भरकम साइड-इफेक्ट्स से बचकर प्राकृतिक और आयुर्वेदिक तरीकों को अपनाना आज के समय में एक बेहतरीन विकल्प है। यदि आप अपनी किडनी से जुड़ी किसी भी समस्या का एक सुरक्षित, प्राकृतिक और प्रभावी समाधान पाना चाहते हैं, तो आज ही Jeena Sikho HiiMS के अनुभवी डॉक्टरों के साथ VOPD (online video consultation) परामर्श बुक करें और घर बैठे सही मार्गदर्शन प्राप्त करें।
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
1. क्या डायबिटीज होने पर किडनी खराब होना पक्का है?
बिल्कुल नहीं, अगर आप अपनी शुगर को कंट्रोल रखते हैं और समय पर जाँच करवाते हैं, तो किडनी को पूरी तरह सुरक्षित रखा जा सकता है।
2. क्या पेशाब में झाग आने का मतलब हमेशा किडनी खराब होना है?
हर बार ऐसा नहीं होता, लेकिन अगर यह समस्या लगातार बनी रहे, तो इसे नजरअंदाज न करें और यूरिन एल्ब्यूमिन टेस्ट जरूर करवा लें।
3. डायबिटीज के मरीजों को किडनी की जाँच कब करानी चाहिए?
टाइप 2 डायबिटीज के मरीजों को आमतौर पर साल में कम से कम एक बार अपनी किडनी के टेस्ट जरूर करवाने चाहिए।
4. क्या आयुर्वेदिक उपचार से डायबिटीज की किडनी समस्या में मदद मिलती है?
हाँ, योग्य आयुर्वेदिक डॉक्टरों की देखरेख में सही खानपान और प्राकृतिक पद्धतियों को अपनाकर किडनी की कार्यक्षमता को बहुत हद तक सहारा दिया जा सकता है।
5. क्रिएटिनिन के साथ UACR टेस्ट करवाना क्यों जरूरी है?
क्रिएटिनिन से गुर्दों की फिल्टर करने की क्षमता पता चलती है, जबकि UACR यह बताता है कि पेशाब में प्रोटीन लीक हो रहा है या नहीं। तो इसका मतलब ये दोनों टेस्ट ज़रूरी है।
Ayurvedic Kidney Care Products
100% natural, certified Ayurvedic formulations crafted for targeted kidney wellness.
Disclaimer: The information provided on this blog is for general educational and informational purposes only. It is not intended to replace professional medical advice, diagnosis, or treatment. Always consult a qualified healthcare professional before making any changes to your diet, lifestyle, or treatment plan. Individual results may vary.






